कभी मुकेश सहनी के करीबी रहे नीतीश अब निकलेंगे बिहार यात्रा पर, बनाया नया मोरचा
कभी मुकेश सहनी के करीबी थें नीतीश द्विवेदी। वीआईपी के नेता रहें नीतीश द्विवेदी ने पिछला विधानसभा चुनाव बागी उम्मीदवार के रुप में महाराजगंज से लड़ा था। अब उन्होंने नौजवानों की आवाज नाम से एक नया संगठन बनाया है जो बिहार के युवाओं के मुद्दों पर काम करेगा।
महज 26 साल के नीतीश कुमार द्विवेदी । वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के नजदीकी माने जाते थें। महाराजगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थें। टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। एनडीए की सुनामी के बावजूद छह हजार से ज्यादा वोट लाने में कामयाब रहें। वो वीआईपी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं।
चुनाव हार जाने के बाद भी नीतीश मैदान में डटे हुए हैं। अब उन्होंने पूरे बिहार के नौजवानों की आवाज बनने का फैसला किया है। वह अगले 19 महीने में बिहार के सभी 38 जिलों की यात्रा करेंगे। उन्होंने एक नए संगठन की नींव रखी है जिसे नाम दिया गया है नौजवानों की आवाज।
राजधानी पटना में हुई बैठक में यह घोषणा की गई।
इस संगठन के जरिए नीतीश कुमार द्विवेदी नौजवानों से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन के समक्ष उठाने की बात करेंगे। नौजवानों की आवाज एक सामाजिक संगठन होगा। इस संगठन का उद्देश्य बिहार के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संगठित रुप से काम करना है। इसमें शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
नौजवानों की आवाज संगठन की पहली बैठक में यह तय हुआ कि वो बिहार के सभी 38 जिलों में जाकर प्रवास करेंगे। इस दौरान वो युवाओं से संवाद करेंगे और उनकी परेशानियों को सुनेंगे। उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस वक्त वो चुनाव लड़ रहे थें, वो लगातार दस दिनों तक घर नहीं गए।
नीतीश एक लाख लोगों से सीधे मुलाकात का दावा करते हुए कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें जहां भी जगह मिली, वो वहीं पर रुक गए और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि अपने नए मिशन के तहत उनकी टीम हर जिले का दौरा करेगी। जरुरत के अनुसार गांवों में भी युवाओं से मिलने का कार्यक्रम है। उनसे फीडबैक लेकर उनके मसलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0