बिहार मौसम: फरवरी में ही गर्मी की दस्तक, अप्रैल मई में क्या होगा !
बिहार से ठंड की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आने वाले दिनों में तापमान अभी और उपर जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि होली के बाद गर्मी अपनी जगह बनाना शुरु कर देगी। हालांकि अभी भी सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। यह ठंड के प्रस्थान का संकेत है।
Bihar Weather बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी के महीने में ही गर्मी की दस्तक हो चुकी है। धूप अब चुभने लगी है। स्वेटर, कंबल और रजाई अब आलमारी में वापस जाने लगे हैं। बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
बिहार से ठंड की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आने वाले दिनों में तापमान अभी और उपर जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि होली के बाद गर्मी अपनी जगह बनाना शुरु कर देगी। हालांकि अभी भी सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। यह ठंड के प्रस्थान का संकेत है।
आम तौर पर फरवरी का महीना हल्की ठंड और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है लेकिन जिस तरह से कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वो बता रहा है कि इस बार गर्मी जल्दी आ गई है।
इस समय पर बिहार का कैमूर जिला सबसे गर्म जिला बन गया है। यहां पर मंगलवार को रिकाॅर्ड 31.3 डिग्री सेल्सियस तामपान पहुंच गया। दिन हो या रात कैमूर का तापमान बाकी के दूसरे जिलों की अपेक्षा ज्यादा रिकाॅर्ड किया जा रहा है। बाकी के जिलों में भी तापमान 27 से 30 डिग्री के आसपास ही है।
वहीं बात राजधानी पटना की करें तो यहां सुबह और शाम हल्की सी ठंड रहती है और बाकी दिन भर धूप की वजह से गर्मी का एहसास होता है। सुबह और शाम वाली ठंड में भी बहुत जान नहीं बची है। मौसम का ट्रेंड बता रहा है कि अब रजाई, कंबल, स्वेटर अपने घर जाने को तैयार है। पंखे, कूलर और एसी का समय आ रहा है।
इन सबके बीच लोगों के दिमाग में यही बात चल रही है कि फरवरी के मौसम में यह हाल है तो आगे मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई में क्या होगा !
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0