चार्टर प्लेन से यात्रा कर चर्चा में आए नीलेश देवरे कौन हैं ?

नीलेश रामचंद्र देवरे के पिता कृषि विभाग में अधिकारी थें। अपने पिता की प्रेरणा से ही वो प्रशासनिक सेवा में आएं। नीलेश देवरे पेशे से चिकित्सक भी हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। नीलेश देवरे का मानना था कि देश में बदलाव लाना है तो सिस्टम का हिस्सा बनना ही होगा। इसके लिए उन्होंने आईएएस बनने का रास्ता चुना।

Feb 18, 2026 - 21:47
Feb 18, 2026 - 21:49
 0  0
चार्टर प्लेन से यात्रा कर चर्चा में आए नीलेश देवरे कौन हैं ?
Source : Google

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राहुल शर्मा ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र में एक सवाल उठाकर राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया। पूरे बिहार में इसी बात की चर्चा शुरु हो गई कि कौन सा वो आईएएस अधिकारी है जिसने चार्टर प्लेन से सपरिवार यात्रा की। 

आपको बता दें कि नीलेश रामचंद्र देवरे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। अपने कैरियर की शुरुआत उन्होंने एक डाॅक्टर के तौर पर की। बाद के दिनों में वो आईएएस बन गए। वो बिहार के कई जिलों में डीएम भी रह चुके हैं। अभी वो पयर्टन विभाग में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। 

उन पर जहानाबाद के राजद विधायक राहुल शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने जुलाई के महीने में सपरिवार चार्टर विमान से यात्रा की थी। एक यात्रा का खर्च 15 से 20 लाख रुपया बताया गया, इसके बाद से विवाद ने तूल पकड़ लिया। विपक्ष जहां इसे बड़ा मामला बता रही है तो वहीं बिहार का सत्ता पक्ष इसे बेवजह का विवाद बता रहा है। 

नीलेश रामचंद्र देवरे के पिता कृषि विभाग में अधिकारी थें। अपने पिता की प्रेरणा से ही वो प्रशासनिक सेवा में आएं। नीलेश देवरे पेशे से चिकित्सक भी हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। नीलेश देवरे का मानना था कि देश में बदलाव लाना है तो सिस्टम का हिस्सा बनना ही होगा। इसके लिए उन्होंने आईएएस बनने का रास्ता चुना। 

नीलेश की छवि एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ सरकारी अधिकारी की रही है। वो छपरा, मधुबनी और बांका के डीएमरह चुके हैं। अभी उनकी नियुक्ति पर्यटन विभाग में सचिव के रुप में है। 

राजद विधायक राहुल शर्मा ने विधानसभा में जब उनके चार्टर प्लेन से यात्रा का मामला उठाया तो विपक्ष ने पूछा कि यह एक बड़ा सवाल है। तहकीकात होनी चाहिए कि आखिर एक अफसर के पास चार्टर विमान बुक करने के लिए पैसा कहां से आया ? इस यात्रा का खर्च किसने वहन किया ? क्या इसके लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल हुआ। सवालों की झड़ी लग गई। 

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चैधरी खुलकर आईएएस नीलेश देवरे के समर्थन में आ गए और जाति का कार्ड भी खेल दिया। उन्होंने कहा कि ये पूरा मामला जातिगत मानसिकता से प्रेरित है। ये एक पिछड़े अफसर के विरोध की सोच है। उन्होंने कहा कि उस विमान में सीएम और वो खुद मौजूद थें। विमान बिहार लौट रहा था और खाली था। उसमें अगर वो बैठकर आ गए तो क्या गलत किया ? 

नीलेष रामचंद्र देवरे एक समय में कंेद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पर्सनल सेके्रट्री भी रह चुके हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार में उनकी पहुंच पहले से काफी ज्यादा रही है। इस समय उनकी सपरिवार चार्टर विमान से यात्रा ने बिहार की राजनीति को गरमाया हुआ है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News