अच्छे से लड़ो और जीतो, नीरज को मिला नीतीश का आशीर्वाद

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

Oct 3, 2026 - 18:21
Oct 3, 2026 - 18:30
 0  0
अच्छे से लड़ो और जीतो, नीरज को मिला नीतीश का आशीर्वाद

जनता दल यूनाइटेड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नीरज कुमार की तस्वीर शेयर की है जिसमें बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित JDU उम्मीदवार होने का प्रपत्र प्रदान किया है। 

इसमें आगे कहा गया है कि नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को शुभकामनाएं दी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया है। इस मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को मजबूती से चुनाव लड़ने और जीत कर आने का संदेश दिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार और नीतीश कुमार की मुलाकात 7 सर्कुलर रोड में हुई। नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। नीरज कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि नीतीश कुमार ने उन्हें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित JDU उम्मीदवार होने का प्रपत्र प्रदान किया है। 

नीरज ने आगे कहा कि यह सम्मान उनके लिए नहीं बल्कि पार्टी के हर समर्पित कार्यकर्ता की पूंजी है। नीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं के स्नेह, आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग को अपनी ताकत बताया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News