प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगा कोई एक्शन, जल्द रिहा किए जाएंगे, FIR भी वापस
बिहार के अलग अलग इलाकों में नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट में हुए प्रदर्शन के बाद बिहार सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्रों पर से मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे।
बिहार के अलग अलग शहरों में नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए रिहाई का एवं मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया है। नीट - यूजी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर राजधानी पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में छात्रों ने खूब बवाल मचाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।
इस बवाल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा पालीगंज के विधायक संदीप सौरव समेत वामदलों और कांग्रेस के कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इन गिरफ्तारियों को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ था। पटना में राजद तो दिल्ली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी इन गिरफ्तारियों पर मोर्चा खोल रखा था। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आंदोलनकारियों पर कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी।
बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन प्रदर्शनकारियों को लेकर सरकार ने नरमी बरतने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है, जिनके भविष्य पर इन मुकदमों की वजह से खतरा मंडरा रहा था।
सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि 26 जुलाई शाम 6 बजे के पहले दर्ज मामलों में नामित छात्रों/ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भविष्य में कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी। इनके खिलाफ कोई दंडात्मक/ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई नहीं होगी। सभी FIR वापस लिए जाएंगे। सभी को जल्द से जल्द रिहा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0