किसी एक का पत्ता साफ होना तय....सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा
बिहार की राजनीति दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। कुछ ही दिन बचें हैं जब बिहार को नया सीएम मिल जाएगा। नया सीएम भाजपा का होगा और डिप्टी सीएम जेडीयू के होंगे। सीएम का कोई एक ही होगा। ऐसे में सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा में से किसी एक का पत्ता साफ होना तय माना जा रहा है।
Bihar Politics बिहार का नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा। जाहिर तौर पर डिप्टी सीएम जनता दल यूनाइटेड का होगा। बिहार में काफी समय से दो डिप्टी सीएम की परंपरा चली आ रही है। ऐसे में भाजपा में दोनों डिप्टी सीएम की छुट्टी हो जाएगी। सम्राट चौधरी का नाम तो सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा है तो विजय सिन्हा का क्या होगा !
माना जाता है कि बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं जबकि विजय सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं। दोनों के बीच सबसे बड़ा फर्क है कि सम्राट चौधरी के समर्थक सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक बेहद मुखर नजर आते हैं जबकि विजय सिन्हा के स्वजातीय उनके पक्ष में उतने मुखर दिखाई नहीं पड़तें।
पिछले विधानसभा चुनाव में कुशवाहा और भूमिहार समाज ने बेहद समर्पण भाव से एनडीए के लिए मतदान किया। हालांकि भूमिहार समाज पिछले 30 सालों से निरंतर भाजपा और एनडीए के पक्ष में अधिकतम मतदान करता आ रहा है, फिर भी सम्राट चौधरी और उनके स्वजातीय मतदाताओं के प्रति भाजपा नेतृत्व का रुझान ज्यादा रहता है।
अगर सीएम सम्राट चौधरी बनते हैं और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम की कुर्सी से हटाए जाते हैं तो भूमिहार समाज में नाराजगी देखने को मिल सकती है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि भाजपा के विजय सिन्हा की जगह जेडीयू के विजय चौधरी डिप्टी सीएम के तौर दिखाई पड़े क्योंकि विजय चौधरी भी भूमिहार समाज से आते हैं। जेडीयू के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है। वो सीएम नीतीश कुमार की किचन कैबिनेट के सदस्य भी माने जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0