मोदी ही बताएंगे कि कौन दिमागी नक्सली, तेजप्रताप ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे लोग भाजपा में हो सकते हैं !
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने दिमागी नक्सली शब्द का प्रयोग किया जिसके बाद तेजप्रताप यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसे लोग भाजपा में हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से दिए गए अपने भाषण में दिमागी नक्सली का जिक्र किया। पीएम मोदी द्वार बोले गए इस शब्द को लेकर राजनीति और मीडिया जगत में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सुनने को पढ़ने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी पीएम मोदी पर पलटवार किया है।
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने पीएम के बयान पर कहा कि पीएम मोदी ही यह बताएंगे कि कौन दिमागी तौर पर नक्सली है या पागल है। हो सकता है कि ऐसे बहुत सारे लागे बीजेपी में ही हो। मोदी जी इस बारे में ज्यादा जानते होंगे।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि वो बिहार आकर, देश भर में घूम घूमकर निकालेंगे कि कौन आदमी किस माइंडसेट का है। हो सकता है कि वो जिस आदमी को पागल या नक्सली ठहरा रहे हो, वो उनके ही दल में हो, ऐसे बहुत सारे लोग भाजपा में ही हों। तेजप्रताप यादव ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस है। आज के दिन मैं किसी भी व्यक्ति पर टीका टिप्पणी नहीं करना चाहता हैं। कौन दिमागी रुप से पागल है क्या है, आज स्वतंत्रता दिवस है और हर व्यक्ति आज स्वतंत्र है अपनी बात कहने को।
वहीं तेजप्रताप यादव ने स्वतंत्रता दिवस के दिन पटना के बेउर जेला में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी को लेकर राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि तेल की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारी लगातार जिम्मेदारी निभा रहे हैं लेकिन उन्हें अवकाश और पर्याप्त आराम मिलना भी जरुरी हैै। तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि जेल में तैनात कर्मियों से लगातार 14 से 15 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0