बिहार में पंचायत चुनाव कब होंगे ? मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान....
बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा बयान दिया है।
Bihar Panchayat Chunaw 2026 राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में पंचायती राज चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हैं।
बता दें कि बिहार में इसी साल पंचायती राज के चुनाव होने वाले हैं। पंचायत चुनाव की तारीखों का ग्रामीण क्षेत्र में बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। वर्तमान मुखिया, जिला पार्षद, बीडीसी, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच से लेकर इन पदों के संभावित प्रत्याशी भी यह जानने के लिए बेचैन हैं कि पंचायती राज चुनाव कब होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में निवर्तमान जनप्रतिनिधि से लेकर संभावित उम्मीदवारों ने जनता के द्वार पर दस्तक देना शुरू कर दिया है। होर्डिंग्स, बैनर्स और पोस्टर्स के माध्यम से पर्व त्यौहार की बधाई दी जा रही है और निवेदक में भावी प्रत्याशी का नाम लिखा रह रहा है।
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि पंचायत चुनाव इसी साल अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां प्रारंभ हैं। तमाम आवश्यक प्रक्रियाओं पर विभागीय कार्यवाही जारी है।
मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि इसी वर्ष चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल जनसंख्या का प्रकाशन हर जगह हो रहा है। इसके प्रकाशन के बाद आपत्ति दर्ज कराने का वक्त दिया जाएगा। 09 जून को फाइनल प्रश्न के बाद आरक्षण रोस्टर पर काम होगा। पंचायती राज विभाग निष्पक्ष चुनाव हेतु हर स्तर पर प्रयासरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0