पार्किंग माफियागिरी नहीं चलेगी, डिप्टी सीएम ने रेट चार्ट लगाने का दिया निर्देश

बिहार में अब पार्किंग माफियाओं की दादागिरी नहीं चलेगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। सभी तय पार्किंग स्थलों पर रेट चार्ट तत्काल प्रभाव से लगाए जाएंगे।

Jan 23, 2026 - 07:21
 0  0
पार्किंग माफियागिरी नहीं चलेगी, डिप्टी सीएम ने रेट चार्ट लगाने का दिया निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की पहचान काम करने वाले नेता के रूप में बनती जा रही है। अब उनकी नजर राज्य में पार्किंग के नाम पर जारी अवैध वसूली और ठेकेदारों की मनमानी पर है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा प्रदेश के नगर विकास एवं आवास मंत्री भी हैं। 

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने साफ किया है कि पब्लिक को यह पता होना चाहिए कि किस पार्किंग स्थल के लिए क्या दर निर्धारित है ताकि शोषण और विवाद से बचा जा सके। उन्होंने राज्य के सभी 19 नगर निगम क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों पर रेट चार्ट प्रमुखता से लगाने का निर्देश दिया है। 

डिप्टी सीएम ने मौजूदा पार्किंग स्थिति और माफियागिरी को एक गंभीर शहरी चुनौती स्वीकार किया है। उनका ध्यान सभी बिंदुओं पर है। उन्होंने स्वीकार किया कि कई सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध पार्किंग की वसूली जारी है। टेंडर खत्म होने के बावजूद ठेकेदार वसूली कर रहे हैं। अवैध होर्डिंग्स से शहरों का नजारा खराब हो रहा है। 

उन्होंने निर्देश दिया है कि जितनी जल्दी हो सके, इन समस्याओं पर लगाम लगाई जाए। अवैध पार्किंग, अवैध होर्डिंग्स हटाई जाए और जो भी ठेकेदार टेंडर खत्म हो जाने के बाद भी वसूली कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News