पटना में गैस संकट बढ़ता जा रहा, डीएम का दावा कोई कमी नहीं...

पटना जिला प्रशासन ने घरेलू गैस किल्लत को दूर करने के लिए कंपनियों से आपूर्ति बढ़वाई लेकिन फिर भी संकट कम नहीं हो रहा है। प्रशासन के प्रयासों से हर दिन जितनी गैस बुकिंग हो रही है, उससे ज्यादा सिलेंडर उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। इसके बावजूद गुरुवार तक पटना में रसोईं गैस सिलेंडर का बैकलॉग बढ़कर 01 लाख 67 हजार 583 तक पहुंच गया।

Apr 4, 2026 - 09:04
Apr 4, 2026 - 09:07
 0  0
पटना में गैस संकट बढ़ता जा रहा, डीएम का दावा कोई कमी नहीं...
Adobe

सरकार और प्रशासन का दावा है कि रसोईं गैस का कोई संकट नहीं है लेकिन जो इसकी किल्लत झेल रहा है, वही इसका असली हाल जानता है। ऐसा नहीं है कि रसोईं गैस किल्लत को दूर करने के लिए प्रशासनक कोई उपाय नहीं कर रहा है लेकिन बैकलॉग है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 

पटना जिला प्रशासन ने घरेलू गैस किल्लत को दूर करने के लिए कंपनियों से आपूर्ति बढ़वाई लेकिन फिर भी संकट कम नहीं हो रहा है। प्रशासन के प्रयासों से हर दिन जितनी गैस बुकिंग हो रही है, उससे ज्यादा सिलेंडर उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। इसके बावजूद गुरुवार तक पटना में रसोईं गैस सिलेंडर का बैकलॉग बढ़कर 01 लाख 67 हजार 583 तक पहुंच गया। 

पटना जिले में कुल एलपीजी उपभोक्ता 16 लाख 65 हजार 360 है। इसमें से लगभग 72 प्रतिशत यानी 12 लाख 12 हजार 343 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई। सिलेंडर बुकिंग के लिए 25 दिनों के कैप के लगभग आठ दस दिन बात ही दूसरी डिलीवरी का इंतजाम सामान्य स्थिति नहीं है। 

डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। गैस कंपनियों से रोजाना पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोजाना 30 से 35 हजार रसोईं गैस सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है जबकि 35 से 40 हजार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कराई जा रही है। 

वहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, जमाखोरी और ज्यादा दाम वसूलने की रोकथाम के लिए 28 धावादल का गठन किया है। अकेले पटना सिटी में 60 से ज्यादा रसोईं गैस सिलेंडर की जब्ती की गई थी। घबराहट से भरी पब्लिक भी गैस सिलेंडर को लेकर ज्यादा मुसीबत खड़ी कर रही है। प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि गैस एजेंसी पर भीड़ न लगाएं। घबरा कर गैस की बुकिंग नहीं कराएं। घर से ही गैस बुक करें और एजेंसियां पहले की तरह आपके घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाएंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News