कॉकरोच जनता पार्टी बिहार आएगी तो स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर....

पीके ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं है। जब आम जनता लोगों के लिए अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए खड़ी होती है तो सत्ता में बैैठे लोगों को अपने निर्णय बदलने पड़ते हैं।

Jul 26, 2026 - 20:12
Jul 26, 2026 - 21:14
 0  0
कॉकरोच जनता पार्टी बिहार आएगी तो स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर....
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जनसुराज के सूत्रधा प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कॉकरोच जनता पार्टी बिहार आती है, तो वो उसका स्वागत करेंगे। पीके ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति या संगठन सरकार के अलोकतांत्रिक तरीके को चुनौती देना चाहता है तो जनसुराज उसके साथ खड़ा होगा। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर सीजेपी के कार्यकर्ता बिहार आकर छात्रों के लिए उनके मुद्दों पर काम करना चाहते हैं तो जनसुराज उनका स्वागत करेंगी। वहीं सोनम वांगचुक के बारे में पीके ने कहा कि वो उनके व्यक्तिगत मित्र हैं। काफी कम लोगों को यह पता होगा कि लद्दाख में जब सोनम वांगचुक हिरासत में लिया गया था तो उन्हें महीनों तक जयपुर की जेल में बंद रखा गया था। 

पीके ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं है। जब आम जनता लोगों के लिए अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए खड़ी होती है तो सत्ता में बैैठे लोगों को अपने निर्णय बदलने पड़ते हैं। प्रशांत किशोर के अनुसार आंदोलनकारी छात्र किसी नेता के समर्थन में नहीं बल्कि अपनी बेहतरी, अपनी शिक्षा और अपने भविष्य की मांग को लेकर सड़क पर उतरें हैं। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पीके ने कहा कि यह इस्तीफा तो जवाबदेही की शुरुआत भर है। जनता के दबाव में सरकार को यह निर्णय लेना पड़ाफ उन्होंने कहा कि यह समझ लीजिए कि विपक्ष और विपक्षी दल कमजोर हो सकते हैं लेकिन जनता का विपक्ष कभी कमजोर नहीं हो सकता। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News