RJD और JDU के बीच शराबबंदी को लेकर घमासान, मामला 46 करोड़ का...
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरजेडी का नाम लेकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद आरजेडी ने शराब कंपनियों से चंदा लिया और अब अनर्गल प्रलाप कर रहा है।
Tejashvi Yadav News राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी को विफल बताया। इसके बाद तो राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। जेडीयू की ओर से तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें शराब कंपनियों से चंदा लेने वाला बता दिया गया।
JDU State President जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरजेडी का नाम लेकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद आरजेडी ने शराब कंपनियों से चंदा लिया और अब अनर्गल प्रलाप कर रहा है।
Liquor ban Bihar उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच विभिन्न शराब कंपनियों से 46 करोड़ 64 लाख रुपये का चंदा लिया। यह उनके नैतिक पतन और राजनैतिक दरिद्रता को दिखाता है।
आगे उन्होंने कहा कि जब कोई राजनीतिक दल अपनी राजनीति शराब कंपनियों से प्राप्त चंदे के सहारे चलाती है तो जाहिर है कि उसके नेता उन्हीं के हितों की रक्षा करेंगे और उनकी बात करेंगे। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शराबबंदी जैसे जनहित वाले फैसले के खिलाफ फिजूल बयानबाजी कर जनता के बीच भ्रम का माहौल बना रहे हैं। तेजस्वी यादव का यह मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। जब से बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुआ है, उसके बाद कई स्वतंत्र एजेंसियों के सर्वेक्षण में इसके सकारात्मक परिणामों की चर्चा की है।
मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने शराबबंदी कानून पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से विफल करार दिया था और राज्य सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि इस कानून की विफलता की वजह से 40 हजार करोड़ की समानांतर व्यवस्था ने जन्म ले लिया है।
वहीं चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी और एएन सामाजिक अध्ययन संस्थान ने संयुक्त रुप से एक सामाजिक सर्वेक्षण किया और उसमें नतीजा यह निकल कर आया कि 90 फीसदी लोग शराबबंदी कानून के पक्ष में हैं और इसे जनहितकारी मानते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0