फिलहाल खाली नहीं होगा राबड़ी आवास, सीएम नीतीश नहीं चाहते हैं खाली हो आवास....

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ना तो राबड़ी देवी अपना बंगला खाली करने को राजी हैं और न सरकार उनसे बंगला खाली करवाने में बहुत दिलचस्पी दिखा रही हैं। इसके पीछे की पूरी स्टोरी क्या है, अब आप इस बात को समझने का प्रयास कीजिए।

Feb 24, 2026 - 06:22
Feb 24, 2026 - 06:32
 0  0
फिलहाल खाली नहीं होगा राबड़ी आवास, सीएम नीतीश नहीं चाहते हैं खाली हो आवास....

Rabri Devi Awas बिहार में नई सरकार बनने के बाद से ही राबड़ी आवास यानी 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली कराने को लेकर सियासी चर्चा तेज रहा। 14 नवंबर 2025 को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और भवन निर्माण विभाग की ओर से एक चिट्ठी जारी हुई जिसमें कहा गया कि बिहार विधार परिषद में विपक्ष की नेता श्रीमती राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड, पटना का बंगला आवंटित किया जाता है। यह चिट्ठी जारी इसीलिए हुई कि राबड़ी देवी अपना 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला, जिसमें अभी वो रहती हैं, वो खाली हो जाए। 

चिट्ठी जारी होते ही सियासी घमासान तेज हो गया। घमासान तो मचना था क्योंकि पिछले 20 सालों से इसी बंगले में राबड़ी देवी अपने परिवार के साथ रह रही हैं। आरजेडी की ओर से भी दो टूक बयान आया कि बंगला खाली नहीं होगा। अब इस चिट्ठी को निकले हुए 90 दिन हो गए लेकिन राबड़ी देवी अभी भी अपने परिवार के साथ 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में आराम से रह रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ना तो राबड़ी देवी अपना बंगला खाली करने को राजी हैं और न सरकार उनसे बंगला खाली करवाने में बहुत दिलचस्पी दिखा रही हैं। इसके पीछे की पूरी स्टोरी क्या है, अब आप इस बात को समझने का प्रयास कीजिए। 

खबरों के अनुसार राबड़ी देवी से पुराना बंगला खाली कराने और नया बंगला आवंटित करने का आइडिया भाजपा के एक बड़े नेता, जो मंत्री भी हैं, उन्हीं का था। नई सरकार बनते ही उन्होंने एक अधिकारी से ऐसा आदेश निकालने को कहा। कहानी यहीं से शुरु होती है। दरअसल भवन निर्माण विभाग का जिम्मा जनता दल यूनाइटेड के नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास है। विजय चौधरी सीएम नीतीश के बेहद खास और विश्वासपात्र हैं। जिस अधिकारी को ऐसा करने के लिए कहा गया, उन्हें भी सीएम का नजदीकी बताया जाता है। 

अब यहां पर एक और खेल हुआ। पूर्व सीएम राबड़ी देवी को नया बंगला तो आवंटित कर दिया गया लेकिन उन्हें पुराना बंगला न तो खाली करने का नोटिस जारी किया और न ही 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला किसी दूसरे मंत्री को आवंटित किया। कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार को पहले तो इस बात की जानकारी नहीं थी। खबरें जब सोशल मीडिया पर चलने लगीं तो सीएम नीतीश एक्टिव हुए। अधिकारी को बुलाया गया। उसने पूरी जानकारी सीएम को दी। इसके बाद बंगला खाली कराने के मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 

खबरों के अनुसार जिस भाजपा नेता और मंत्री ने ऐसा किया था, उसे नीतीश कुमार ने समझाया और कहा कि आगे से वो दूसरे मंत्री के विभाग के काम मे दखल नहीं दें। यह ठीक नहीं है। 

उधर जो 39 हार्डिंग रोड वाला जो बंगला है, उसकी मरम्मत सरकार की ओर से कराई जा रही है। उसका रंग रोगन किया जा रहा है। पूरी तरह से नया लुक देने की तैयारी है। गार्डेन को विकसित किया जा रहा है। इलेक्ट्रिसिटी से लेकर प्लंबर तक के काम पूरे हो चुके हैं। तमाम बेसिक सुविधाओं का काम भी कराया जा रहा है। ऐसा लगता है कि यह बंगला राबड़ी देवी के आने का इंतजार कर रहा है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला तो लगभग सेट हो चुका है।  

39 हार्डिंग रोड वाले बंगले के सुख सुविधाओं की बात करें तो यहां पर भी कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार के मंत्रियों को मिलने वाले सरकारी कोठियों में से ये दूसरा सबसे बड़ा आवास है। तमाम तरह की आधुनिक सुख सुविधाएं हैं। इंटीरियर का काम भी करवाया गया है। ये एक दो मंजिला आवास है। 03 कमरे उपर हैं और 03 कमरे नीचे के तल में हैं। ड्राइंग रुम और डाइनिंग रुम है। 

इस बंगले में स्टाफ के लिए अलग से क्वार्टर और सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए अलग से कमरे बने हुए हैं। ठीक ठाक बड़ा सा गार्डेन है, जो टहलने के लिए पर्याप्त है। गार्डेन के एरिया के पास ही एक बड़ा सा फ्रंट लॉन है, जहां से आने जाने वाले लोगों के लिए प्रवेश करना आसान होता है। गार्डेन में आम, जामुन जैसे फलों के पेड़ हैं। यहां पर पीपल, नीम, अशोक, अमलतास, कनेर और गुलमोहर के पेड़ भी लगे हुए हैं। गुलाब, गेंदा, बेला, मोगरा, हरसिंगार, डहलिया जैसे फूलों के पौधे लगे हुए हैं। 

किचन गार्डेन भी बना हुआ है, जहां पर धनिया, मिर्चा, गोभी, बैंगन, मेथी आदि उगाए जा सकते हैं। पालतू जानवरों के लिए अलग से बड़ी जगह है। स्टोर रुम है। किचन हैं। कर्मचारियों के लिए बैठने की जगह है। जितने भी कमरे, वेटिंग हॉल और ऑफिस हैं, सभी में अटैच बाथरुम की सुविधा उपलब्ध है। 

नए आवंटित बंगले में भी तमाम सहुलियतें मौजूद हैं पर फिलहाल जो खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष की नेता राबड़ी देवी अपने पुराने बंगले में ही रहेंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News