बिहार में बारिश जल्द, मानसून की दस्तक, जानिए कहां कहां होगी बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून किसी भी समय केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली समेत देश के 17 प्रदेशों में जबर्दस्त बारिश, बर्फबारी और तेज आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 80 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

Jun 2, 2026 - 11:56
Jun 2, 2026 - 12:06
 0  0
बिहार में बारिश जल्द, मानसून की दस्तक, जानिए कहां कहां होगी बारिश

Bihar Weather बिहार समेत देश भर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के लोगों को इस सप्ताह अजब गजब मौसम का सामना करना होगा। एक तरफ तो राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है तो दूसरी तरफ कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का टॉर्चर झेलना होगा। वैसे भी इन दिनों बिहार का मौसम ऐसा हो गया है कि हर 50 किलोमीटर पर मिजाज बदला हुआ दिखाई पड़ रहा है। 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून किसी भी समय केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली समेत देश के 17 प्रदेशों में जबर्दस्त बारिश, बर्फबारी और तेज आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 80 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार रोहतास, बक्सर, पटना, भोजपुर, अरवल, गया और नवादा तथा भागलपुर, जमुई, लखीसराय, पूर्णिया और कटिहार जैसे इलाकांे में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। 

वहीं एक दूसरा पूर्वानुमान यह भी है कि एक तरफ मौसम विज्ञान केंद्र जहां आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी दे रहा है तो दूसरी तरफ मौसम के नरम पड़ते ही एक बार फिर से बिहा के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस धीरे धीरे बढ़ने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन जिलों में वर्षा नहीं होगी, वहां पर आसमान साफ रहने के कारण तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। 

मानसून भारत में सबसे पहले केरल में दस्तक देता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सामान्य तौर पर मानसून भारत में 01 ंजून के आसपास केरल पहुंचता है। इस बार थोड़ी देरी हो गई है लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना व्यक्त की है। इसके लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं। इस वजह से पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।  

अगर बात बिहार की करें तो बिहार में 5 और 6 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है तो वहीं झारखंड में पूरे सप्ताह गरज चमक और तेज हवाओं के बारिश की उम्मीद जताई जारी है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों में 4 से 6 जून तक भारी बारिश होगी। 

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस साल औसत से कम बारिश होगी। वहीं मानसून में देरी की वजह अल नीनो बताई जा रही है। मिला जुला कर कह सकते हैं कि अभी गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना ही होगा। बारिश होगी, फिर रुकेगी। उमस और गर्मी बढ़ेगी। गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News