घर लौटेंगी बेटी, लालू परिवार में मिटी दूरियां, रोहिणी ने दिए संकेत
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक भावुक संदेश जारी करते हुए कहा है कि वो जल्द ही अपने पिता लालू प्रसाद यादव के पास लौटने वाली हैं।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। काफी समय से परिवार से दूर चल रहीं उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से अपने पिता लालू प्रसाद यादव के पास लौटने का ऐलान किया है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रोहिणी ने लिखा है कि उनके लिए उनके पिता, उनकी खुशी और उनका आर्शीवाद ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनके लिए उनके पिता के बुलावे से बढ़कर कोई आदेश नहीं है। रोहिणी के इस पोस्ट के बाद उनकी वापसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
हालांकि रोहिणी ने यह साफ नहीं किया है कि उनकी वापसी सिर्फ परिवार में होगी या परिवार के साथ साथ राजनीति में भी होगी। बता दें कि एक साल पहले रोहिणी आचार्य ने पारिवारिक और राजनीतिक विवाद में राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान किया था।
रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी डोनेट किया था, उसके बाद से ही लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्य की तस्वीरें, पिता के प्रति उनकी भावनात्मक तस्वीरें लगातार सूर्खियों में रहीं।
रोहिणी आचार्य राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने सारण सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें भाजपा के राजीव प्रताप रुड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0