Ex MP साधु यादव ने मुसलमानों को बताया गद्दार

साधु यादव ने पूरे मुस्लिम समाज को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे ये लोग पार्टी में इंटर किया वैसे ही पिछड़ा समाज भाग गया। वहीं शहाबुद्दीन पर अपनी बात दोहराते हुए साधु यादव ने कहा कि उनकी अपनी कोई हैसियत और औकात नहीं थी।

Jun 4, 2026 - 09:16
Jun 4, 2026 - 11:52
 0  0
Ex MP साधु यादव ने मुसलमानों को बताया गद्दार

पूर्व सांसद साधु यादव ने एक विवादित बयान देते हुए मुसलमानों को गद्दार बता दिया है। आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन पर अपनी बात रखते हुए साधु यादव ने कहा कि आज पूरा देश मुसलमानों के खिलाफ हो चुका है। मुसलमानों को माइनस करके आज भाजपा ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया है। साधु यादव बिहार के डिजिटल मीडिया के एक पत्रकार को साक्षात्कार दे रहे थें। 

आपको बता दें कि साधु यादव इन दिनों पूर्व सांसद शहाबुद्दीन पर दिए गए अपने बयान को लेकर इन दिनो चर्चा में हैं। उनके अनुसार शहाबुद्दीन जैसे लोगों ने आरजेडी को बदनाम किया और इनकी वजह से आरजेडी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। 

इसी बयान के बाद अपनी बात कहते हुए साधु यादव ने पूरे मुस्लिम समाज को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे ये लोग पार्टी में इंटर किया वैसे ही पिछड़ा समाज भाग गया। वहीं शहाबुद्दीन पर अपनी बात दोहराते हुए साधु यादव ने कहा कि उनकी अपनी कोई हैसियत और औकात नहीं थी। 

लालू प्रसाद यादव को सीएम बनाने में शहाबुद्दीन की किसी भी भूमिका को खारिज करते हुए साधु यादव ने कहा कि ये गलत बात है। जब लालू प्रसाद पहली बार मुख्यमंत्री बने थें तब तो ये था ही नहीं। वो तो जेल में था। उस समय वो रेलवे स्टेशन पर एक महिला का चेन छीनने के मामले में जेल में बंद था। वो जनता दल और राष्ट्रीय जनता दल में था कहां ! उसकी पैदायश और जन्म कहां हुआ था जो वो लालूजी को आकर मुख्यमंत्री बना दिया। 

इसके आगे साधु यादव ने बताया कि वो जीरादेई से निर्दलीय लड़ रहा था। वहीं जब राजद के संस्थापकों की बात आई थी तो इस पर साधु यादव ने साफ तौर पर इंकार करते हुए कहा कि वो कौन था राजद को बनाने वाला ! राजद को बनाने वालों में मैं खुद हूं साधु यादव। 

उन्होंने 1990 विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त सारे मुसलमान काग्रेस के साथ थें। 2000 मंे  जब हमलोग सरकार बनाए थें उस टाइम भी शहाबुद्दीन भाग गया था। वो अपना जान बचाने और संरक्षण प्राप्त करने के लिए लालूजी के साथ था। नीतीश कुमार जब सत्ता में आएं तो इनका गुंडागर्दी समाप्त हो गया। इनको ठेल दिए। मीडियाकर्मी ने पूछा कि शहाबुद्दीन को ठेल कर नीतीश कुमार ने क्या सही किया तो इसके जवाब में साधु यादव ने कहा कि हां, बिल्कुल सही किया। 

वहीं एमवाई समीकरण पर भी साधु यादव खूब गरजे और कहा कि जब ये लोग यानी मुसलमान वोट नहीं देते तो एमवाई समीकरण क्या खाक है। मैं स्पष्ट बोलता हूं कि मुसलमानों से पूरा देश नाराज है। इन लोगों ने कभी भी आरजेडी को ढंग से वोट नहीं किया। ओवैसी का नाम लिए बगैर साधु यादव ने कहा कि एक आंध्रा से आया और पांच सीट जीत गया। अब इसी से आप समझ लीजिए कि ये लोग कितना साथ है। 

ये लोग पार्टी को वोट नहीं करता है। ये लोग अपना जात पात को वोट करता है। अगर पार्टी को वोट करता तो आज ममता बनर्जी का ये हाल नहीं होता।इन लोगों ने ममता  बनर्जी के साथ गद्दारी किया। आसाम में गद्दारी किया। ओडिशा में गद्दारी किया। यूपी में गद्दारी किया। मध्यप्रदेश और राजस्थान में गद्दारी किया। 

आज इन्हीं लोगों की वजह से पूरे देश पर बीजेपी का कब्जा हो गया। ये लोग अपनी आदत से लाचार है। ये लोग अपनी आदत छोड़ेगा नहीं। पत्रकार ने जब कहा कि आप पूरे मुसलमानों को गद्दार बता रहे हैं, ये तो बड़ी बात बोल रहे हैं आप तो पलट कर साधु यादव ने कहा कि ये कौम ही गद्दार है। 

साधु यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई हैं। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के मामा हैं। हालांकि पिछले 17 सालों से वो आरजेडी से बाहर हैं। तेजस्वी यादव अपने किसी कार्यक्रम में उनको आमंत्रित नहंी करते हैं। साधु यादव का लालू परिवार से लंबे समय से कोई रिश्ता नाता नहीं है। लगातार इंटरव्यू और बयान देकर साधु यादव चर्चा में बने रहते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News