सीएम बनते ही सम्राट का बड़ा ऐलान, मोदी नीतीश मॉडल से आगे बढ़ेगा बिहार

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें सीएम होंगे। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि बिहार में विकास की गति न थमेगी और न कमजोर पड़ेगी बल्कि नए जोश के साथ डबल इंजन की रफ्तार से बिहार आगे बढेगा। सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास के लिए मोदी नीतीश मॉडल को ही आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।

Apr 15, 2026 - 19:42
Apr 15, 2026 - 19:46
 0  0
सीएम बनते ही सम्राट का बड़ा ऐलान, मोदी नीतीश मॉडल से आगे बढ़ेगा बिहार
Adobe

Samrat Choudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री के रुप में सम्राट चौधरी ने शपथ ले लिया है। शपथ ग्रहण होते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सम्राट ने साफ कर दिया है कि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है और यह विकास पीएम मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के मॉडल पर ही आगे बढ़ेगा। जाहिर तौर पर सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार की नीति को स्पष्ट कर दिया है। 

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें सीएम होंगे। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि बिहार में विकास की गति न थमेगी और न कमजोर पड़ेगी बल्कि नए जोश के साथ डबल इंजन की रफ्तार से बिहार आगे बढेगा। सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास के लिए मोदी नीतीश मॉडल को ही आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार के विकास, सुशासन और स्थिरता की नींव रखी है, उसी पैटर्न पर मजबूती के साथ नई सरकार आगे बढ़ेगी। सम्राट चौधरी ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मॉॅडल के संगम से बिहार के विकास की बात कही है। सम्राट चौधरी की यह प्रतिबद्धता बता रही है कि आने वाले समय में पीएम मोदी की योजनाओं को और अधिक तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। 

सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश का रिप्लाई करते हुए नए सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा है कि आपके नेतृत्व में बिहार को सुशासन को जो मजबूत नींव मिली है, उसे वे नई बुलंदियों तक लेकर जाएंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी नई पारी के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। 

सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए कहा है कि बिहार की नई सरकार युवा जोश और अनुभव का संतुलित मिश्रण होगी जो 2030 तक विकसित बिहार के लक्ष्य को पूरा करेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News