टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुई सासाराम की खुशी, पापा करते हैं फेरी...

सासाराम सदर प्रखंड के सिकरियां गांव के निवासी चंद्रमा प्रसाद की बेटी खुशी कुमारी का नाम भी स्टेट टॉपर्स की लिस्ट में शामिल है। चंद्रमा प्रसाद गांव गांव घूम घूम कर कपड़ा फेरी का काम करते हैं। उनकी बेटी खुशी ने उनकी जिंदगी में खुशियां बिखेर दी है। चंद्रमा प्रसाद का सिर गर्व से उंचा उठ गया है।

Mar 29, 2026 - 17:35
Mar 29, 2026 - 17:40
 0  0
टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुई सासाराम की खुशी, पापा करते हैं फेरी...
Adobe

Bihar Matric Topper 2026 आखिरकार इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार टॉपर्स लिस्ट में रोहतास जिले के 05 छात्र छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। इनमें से तीन लड़कियां हैं। 

सासाराम सदर प्रखंड के सिकरियां गांव के निवासी चंद्रमा प्रसाद की बेटी खुशी कुमारी का नाम भी स्टेट टॉपर्स की लिस्ट में शामिल है। चंद्रमा प्रसाद गांव गांव घूम घूम कर कपड़ा फेरी का काम करते हैं। उनकी बेटी खुशी ने उनकी जिंदगी में खुशियां बिखेर दी है। चंद्रमा प्रसाद का सिर गर्व से उंचा उठ गया है। 

एक पिता के लिए इससे सुखद दिन कुछ भी नहीं हो सकता है कि उसके त्याग और मेहनत की वजह से उसके बच्चे सफल हो जाएं। खुशी की सफलता पर रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय समेत तमाम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसे बधाई दी है। सभी ने खुशी की उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News