सेक्स रैकेट का खुलासा, 01 महिला 06 पुरुष...
सहरसा के एक गेस्ट हाउस में रेड हुई तो 01 महिला और 06 पुरुषों को हिरासत में ले लिया गया। कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के सहरसा में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा जहां सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस को इस गेस्ट हाउस को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। मौके से एक महिला और छह पुरुष मिले जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। कमरे से कई प्रकार की आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है।
मामला सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी का है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस गेस्ट हाउस को लेकर लगातार सूचना मिल रही थी कि यहां देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है। गेस्ट हाउस का संचालक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं को बुलाकर अवैध धंधा करवाता था और मोटा पैसा कमा रहा था।
अब सवाल उठने लगा है कि शहर के बीचोंबीच इस प्रकार की अवैध गतिविधि आखिर कैसे संचालित हो रही थी ? एसडीपीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरी सबूतों को जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुला लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0