तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर बहन रोहिणी का फूटा गुस्सा, बताया तानाशाही

सिंगापुर में रहने वाली और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं के आंदोलन और प्रदर्शन को समर्थन देना अपराध है ?

Jul 26, 2026 - 20:58
Jul 26, 2026 - 21:13
 0  0
तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर बहन रोहिणी का फूटा गुस्सा, बताया तानाशाही
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से साभार

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया हैै। रोहिणी ने इसे सम्राट चौधरी सरकार की तानशाही करार देते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं के आंदोलन का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है। 

सिंगापुर में रहने वाली और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं के आंदोलन और प्रदर्शन को समर्थन देना अपराध है ? रोहिणी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सरकार ने तथयहीन और निराधार आरोपों के आधार पर तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार किया है। ये लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। 

रोहिणी आचार्य ने कहा कि आम जनता और छात्रों नौजवानों के हक और समस्याओं को लेकर आवाजा उठाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार और दायित्व है। तेजप्रताप यादव ने अपने इसी अधिकार और दायित्व का निर्वहन किया है, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि विरोध प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किया जाना साफ तौर पर सरकार के खिलाफ उभरे असंतोष को दबाने की दमनात्मक तानाशाही कार्रवाई का हिस्सा है। सम्राट चौधरी की सरकार पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने और जन आंदोलनों के प्रभाव को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। 

रोहिणी ने कहा कि ये कैसा इंसाफ है, कैसा चलन है, ये कैसी रीत है जिसमें सात खून का आरोपी मुख्यमंत्री बन जाता है और देश के युवा भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले, संघर्ष करने वाले बेगुनाह को झूठे आरोपों में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है ! 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News