बच्चों और महिलाओं के लिए बिहार पुलिस की खास व्यवस्था
बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है और इसके अनुपालन को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही 5 अक्टूबर तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।
अब बिहार के हर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना होगी जहां नाबालिग बच्चों से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। लड़कियों की शिकायतों के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। राज्य सरकार की यह नई व्यवस्था महात्मा गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से लागू होगी।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है और इसके अनुपालन को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही 5 अक्टूबर तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।
अपराध अनुसंधान विभाग के मुताबिक अव्यस्कों की सुरक्षा को बढ़ाने और उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं इस डेस्क को थाने में ऐसी जगह पर रखा जाएगा जहां नाबालिग और अभिभावक दोनों आसानी से पहुंच सकें। इस स्थान को लॉकअप एरिया से अलग रखा जाएगा।
डेस्क पर चाइल्ड वेलफेयर पुलिस ऑफिसर और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर भी लगाए जाएंगे। ये नंबर 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी डीएसपी और जिला स्तर के सीनियर अफसर इसकी नियमित तौर पर निगरानी करेंगे। शिकायतों पर समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बिहार के थानों में महिलाओं से जुड़े मामलों के लिए महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था पहले से है। यहां ट्रांसजेंडर समुदाय की शिकायतें भी सुनीं जाती हैं। यहां प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0