गन्ना मंत्री का बड़ा ऐलान, बंद पड़ी चीनी मिल शुरू होगी, नई कमेटी बनी

राज्य सरकार के गन्ना विकास विभाग के मंत्री संजय पासवान ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। बिहार में अब चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं।

Jan 5, 2026 - 07:54
Jan 5, 2026 - 07:57
 0  0
गन्ना मंत्री का बड़ा ऐलान, बंद पड़ी चीनी मिल शुरू होगी, नई कमेटी बनी

बिहार में जब भी चुनाव होते हैं, चीनी मिलों का मुद्दा जोर शोर से उठाया जाता है लेकिन चुनाव के बाद नतीजे ढाक के तीन पात हो जाते हैं, पर इस बार बिहार सरकार ने चीनी मिलों को शुरू करने के लिए विशेष प्रयास शुरू कर दिए हैं।

राज्य के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने ऐलान किया है कि हमारी सरकार गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाई देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार दशकों से बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू करने की ओर निर्णायक कदम उठा चुकी है। 

मंत्री ने कहा कि चीनी मिलों को दोबारा चालू करने से किसानों को तो लाभ होगा ही, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन होगा।

बिहार के बांका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री ने बताया कि राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू करने के लिए सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक " विशेष कमेटी " गठित की गई है जो तेज गति से अपने काम में लगी हुई है। 

सरकार की योजना है कि गन्ना उत्पादक किसानों को उनके उत्पाद का सही समय पर सही कीमत मिलने लगे और बिहार एक बार पुनः देश का अग्रणी गन्ना उत्पादक राज्य बन जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News