बिहार में बढ़ेगी शिक्षकों की संख्या, समीक्षा में मानकों से कम मिली संख्या
Bihar के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक टीचर्स की कमी न हो इसके लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब किसी भी क्लास में शिक्षकों की कमी नहीं रहनी चाहिए।
Bihar Teachers News बिहार के स्कूलों में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक टीचर्स की उपलब्धता को लेकर नया सिस्टम लागू कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए टीचरों की संख्या और सब्जेक्ट के हिसाब से नया मानक तय किया है। इस नई व्यवस्था के तहत हर क्लास के लिए न्यूनतम एक शिक्षक अनिवार्य हैं जबकि हर सब्जेक्ट्स के लिए अलग अलग टीचरों की नियुक्ति की जाएगी।
जारी निर्देश के मुताबिक कक्षा 6 से 8 तक के लिए मैथ, साइंस, सोशल स्टडीज और भाषा विषयों के लिए अलग अलग टीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। नए शिक्षक निर्धारण मानक के अनुसार सभी कक्षाओं में एक टीचर की उपलब्धता अनिवार्य होगी। छात्रों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त शिक्षक तैनात होंगे।
अगर किसी स्कूल में 105 से 140 तक छात्र होंगे तो वहां पर एक अतिरिक्त अंग्रेजी शिक्षक को नियुक्त किया जाएगा। वहीं 140 से 175 छात्रों की संख्या वाले स्कूलों में एक और अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अगर किसी स्कूल में छात्रों की संख्या 175 से भी ज्यादा होगी तो जरूरत के हिसाब से और अधिक शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने साफ कर दिया है कि शिक्षक निर्धारण के लिए कक्षा 6 से कक्षा 8 और कक्षा 1 कक्षा 5 तक को अलग अलग शैक्षणिक इकाई माना जाएगा। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि कई विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप शिक्षकों की संख्या नहीं है। ऐसे में अब शिक्षकों की संख्या बढ़नी तय मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0