तेजप्रताप को मिलेगा सिर्फ एक बॉडीगार्ड, लालू राबड़ी की सुरक्षा में कटौती...

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में अच्छी खासी कटौती कर दी गई है। अब तेजप्रताप यादव के साथ सिर्फ एक बॉडीगार्ड होगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को पटना पुलिस की ओर से एक महिला बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

Jun 5, 2026 - 09:49
 0  0

लगता है कि अब बंगला विवाद के बाद बिहार में सिक्योरिटी विवाद शुरु होने वाला है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिलने वाली जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है। लालू, राबड़ी के लिए नई सिक्योरिटी सिस्टम का प्रबंध किया गया है। हालांकि उनके साथ पायलट वाहन, बुलेटप्रूफ कार, हाउस गार्ड और सुरक्षा के लिए पर्याप्त जवान तैनात रहेंगे। चर्चा तेजप्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर हो रही है। 

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में अच्छी खासी कटौती कर दी गई है। अब तेजप्रताप यादव के साथ सिर्फ एक बॉडीगार्ड होगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को पटना पुलिस की ओर से एक महिला बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। 

बीते दिनों तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा था। उन्होंने एक एआई जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें सम्राट चौधरी उनकी माता राबड़ी देवी के पांव छूते हुए नजर आ रहे थें। इस पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने सम्मान की बात कही थी। अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि तेजप्रताप यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधना महंगा पड़ा है। 

वहीं एक और दिलचस्प बात इस खबर में देखने को यह मिल रही है कि तेजस्वी यादव, मीसा भारती और राजश्री यादव की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की गई है। तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जबकि उनकी बड़ी बहन मीसा भारती पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। 

बिहार सरकार के गृह विभाग की चिट्ठी के अनुसार लालू परिवार के छह सदस्यों की सुरक्षा की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस चिट्ठी के अनुसार तेजप्रताप यादव को अब सिर्फ एक अंगरक्षक मिलेगा। अभी तक तेजप्रताप यादव को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। मतलब की तेजप्रताप यादव की हैसियत सिर्फ एक पूर्व विधायक जितनी रह जाएगी। बिहार में पूर्व विधायकों को भी एक ही अंगरक्षक मिलता है। कायदे से तेजप्रताप यादव दो टर्म के पूर्व विधायक ही हैं। दोनों टर्म में वो थोड़े थोड़े दिनों के लिए मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वो जनशक्ति जनता दल के नाम से अपनी पार्टी चलाते हैं। 

क्या तेजप्रताप यादव सम्राट चौधरी का कोपभाजन बन गए हैं ! ये वही तेजप्रताप यादव हैं जो लगातार सम्राट चौधरी की प्रशंसा के पुल बांधा करते थें। राबड़ी आवास खाली कराने के विवाद में कूदे तेजप्रताप ने सम्राट चौधरी को नसीहत दे दी और इधर वाई श्रेणी की जगह एक बॉडीगार्ड उनके पास रह गया है। 

सरकार की ओर से लालू प्रसाद यादव की सिक्योरिटी को लेकर कहा गया है कि वो पिछले काफी समय से किसी सक्रिय प्रशासनिक अथवा संवैधानिक पद पर नहीं हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बता दें कि सुरक्षा संबंधी कोई भी निर्णय मौजूदा दायित्व, राजनीतिक गतिविधियों और खुफिया इनपुट के आधार पर लिया जाता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News