तेजप्रताप का बड़ा दावा, राजद अब बिखरने के कगार पर...
एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार की खूब तारीफ की और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के सियासी भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। राजद की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब से मैं आरजेडी से अलग हुआ हूं, तब से आरजेडी लगातार कमजोर हुई है।
TejPratap Yadav News राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने बेबका बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राजद के बिखरने का दावा कर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। तेजप्रताप यादव फिलहाल अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पिछला विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।
एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार की खूब तारीफ की और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के सियासी भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। राजद की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब से मैं आरजेडी से अलग हुआ हूं, तब से आरजेडी लगातार कमजोर हुई है।
राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जनता से दूरी बनाए हुए हैं। हालत है कि उनके विधायकों पर दूसरे दलों की नजर बनीं हुई है और उनके बचे हुए 25 विधायकों को कभी भी कोई तोड़ सकता है।
वहीं तेजप्रताप यादव से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी मेरे पिता के साथी रहे हैं। वो राजनीति में हमलोगों से बहुत सीनियर हैं और हमारे चाचा के समान हैं। हमलोग उनके सामने बच्चे की तरह हैं। जब तेजप्रताप को यह याद दिलाया गया कि नीतीश कुमार उनकी माताजी राबड़ी देवी को ही हटाकर सीएम बनें थें तो तेजप्रताप ने कहा कि राजनीति में उलटफेर चलता रहता है लेकिन व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह होते हैं।
तेजप्रताप यादव ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि जिस तरह से नीतीश चाचा अपना पेट सहलाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है। हालांकि उन्होंने कहा कि नीतीश जी काम के दौरान न्यूट्रल रहते हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव जिस तरह से नीतीश कुमार की सराहना कर रहे हैं और अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमले बोल रहे हैं उससे भविष्य की राजनीति के संकेत मिलने लगे हैं।
बिहार की सियासत के जानकारों का मानना है कि तेजप्रताप यादव और उनकी पार्टी जेजेडी निकट भविष्य में एनडीए का हिस्सा हो सकती है। राजनीति संभावनाओं का खेल है और ऐसी संभावना से इंकार करने की कोई खास वजह नहीं है। कई मौकों पर तेजप्रताप खुद यह स्पष्ट कर चुके हैं अब वो आरजेडी में वापसी कभी नहीं करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0