AK 47 चलाने का आदेश किसने दिया, DGP से मिलकर तेजस्वी ने उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने पुलिस महानिदेशक तेजस्वी यादव से मुलाकात कर कई सारे मुद्दे उठाए और कार्रवाई की मांग की।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को राज्य पुलिस मुख्यालय पहुंच कर डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता मौजूद रहें। तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध के साथ ही कई चर्चित मामलों को उनके समक्ष रखा।
आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष राजधानी पटना के बंटी यादव हत्याकांड और सिवान में एक छात्र पर एके 47 के प्रयोग से संबंधित मामलों पर जवाब मांगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इन मामलों में संबंधित डीएम और एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एके 47 के मामले में सिर्फ एक सिपाही को जिम्मेदार ठहराकर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूछा कि एके 47 चलाने का आदेश किसने दिया। कार्रवाई तो आदेश देने वाले पर भी होनी चाहिए। उन्हें बचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
तेजस्वी यादव ने देश के सभी विपक्षी नेताओं से बिहार आने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद सत्र समाप्त होने के बाद सभी विपक्षी नेता बिहार आएं और राज्य के मुख्यमंत्री से जवाब मांगे। तेजस्वी ने इस दौरान भरत तिवारी के एनकाउंटर का भी मसला उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को भी दबाने की कोशिश की गई और सही तरीके से इसकी जांच नहीं की गई।
वहीं रोहतास जिले में मजदूर की हत्या मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मजदूरी मांगने पर मजदूर की हत्या हो गई। वो शनिवार को रोहतास जाएंगे और मजदूर के परिजनों से मुलाकात करेंगे। बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0