आंदोलनकारी छात्रों के पक्ष में खुलकर उतरे तेजस्वी, लाठीचार्ज को बताया सीनाजोरी

तेजस्वी यादव ने पटना में हुए लाठीचार्ज पर कहा कि सरकार लाठी और गोली के दम पर छात्रों और युवाओं की आवाज दबाना चाहती है लेकिन बिहार के छात्र अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

Aug 25, 2026 - 21:37
Aug 25, 2026 - 21:47
 0  0
आंदोलनकारी छात्रों के पक्ष में खुलकर उतरे तेजस्वी, लाठीचार्ज को बताया सीनाजोरी
तेजस्वी यादव के फेसबुक पेज से साभार सांकेतिक तस्वीर

मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर से छात्रों पर लाठीचार्ज का गवाह बना। बिहार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा व्यवस्था में परिवर्तन की मांग को लेकर छात्र और अभ्यर्थी सड़क पर उतरे और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया।

हमेशा की तरह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थें। इन्हें रोकने के क्रम में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़पें भी हुईं। 

इस पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव ने जमकर निशाना साधा। तंज की भाषा बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से ना जाए। 

बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने कहा कि AK 47 से छात्रों पर गोलियां बरसाने वाली निरंकुश NDA की सरकार चौतरफा आलोचना और विपक्ष के दबाव में आकर गोलियां बरसानी तो बंद कर सकती है पर लाठीचार्ज नहीं छोड़ सकती। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार का छात्रों के प्रति तानाशाही रवैया खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज फिर बिहार की जुल्मी सरकार ने आंदोलनरत छात्रों पर अत्याचार किया है। तेजस्वी ने कहा कि ये निकम्मी सरकार छात्रों से बात नहीं करेगी पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज कराएगी, ये कौन सा तरीका है ! 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News