दुर्दशा बिहार की: उद्घाटन के 09 महीने बाद भी शुरु नहीं सका 100 बेड का मॉडल अस्पताल, बिजली तक नहीं...

श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पाल की अधीक्षक डॉ सुधा शंकर राय ने बताया कि 100 अतिरिक्त बेड वाले वाले नवनिर्मित भवन को अस्पताल की आवश्यक्ता है। इसमें स्त्री एवं प्रसूति विभाग के साथ ही शिशु रोग विभाग की इमरजेंसी और ओपीडी को शिफ्ट किया जाएगा।

Jun 11, 2026 - 09:43
Jun 11, 2026 - 09:52
 0  0
दुर्दशा बिहार की: उद्घाटन के 09 महीने बाद भी शुरु नहीं सका 100 बेड का मॉडल अस्पताल, बिजली तक नहीं...

पटना के श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल कैंपस में बने 100 बेड के मॉडल अस्पताल भवन का उद्घाटन हुए 09 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया लेकिन आज भी यह अस्पताल शुरु नहीं हो सका है। दावे सारे खोखले साबित हुए हैं। सरकार की ओर से कई बार यह दावा किया जा चुका है कि नवनिर्मित अस्पताल भवन में मेडिकल फैसिलिटी शिफ्ट कर मरीजों को लाभ पहुंचाया जा रहा है लेकिन ये दावे गलत हैं। 

हैरान करने वाली बात यह है कि नए भवन के लिए अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सकता है। अस्पताल कैंपस में लगा ट्रांसफार्मर कनेक्शन की बाट जोह रहा है। बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित श्री गुरु गोविंद सिंह मॉडल अस्पताल भवन का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हुआ था। आज तक इस परिसर का सौंर्दयीकरण का काम नहीं हो सका। 

श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पाल की अधीक्षक डॉ सुधा शंकर राय ने बताया कि 100 अतिरिक्त बेड वाले वाले नवनिर्मित भवन को अस्पताल की आवश्यक्ता है। इसमें स्त्री एवं प्रसूति विभाग के साथ ही शिशु रोग विभाग की इमरजेंसी और ओपीडी को शिफ्ट किया जाएगा। 

वहीं अस्पताल की सेंट्रल इमरजेंसी सिस्टम भी नवनिर्मित भवन में संचालित कराने की पूरी तैयारी है। अस्पताल अधीक्षक के अनुसार भवन के लिए बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने की वजह से इसका उपयोग करने में दिक्कत आ रही है। इस विषय पर निर्माण एजेंसी का कहना है कि इस दिशा में काम शुरु है। अस्पताल अधीक्षक के अनुसार अस्पताल के पुराने भवन में ही सभी विभागों का ओपीडी चलेगा। 

इस अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड वाले इस चार मंजिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन में तमाम आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को इसका लाभ मिले, इसके लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम को और ज्यादा बड़ा करना होगा। जांच की व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा। इस भवन का कार्यारंभ 31 मई 2023 को किया गया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News