यादवों का एनकाउंटर बन गया राजनीतिक मसला, बिहार की राजनीति फिर जाति पर आई....
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनकाउंटर से जुड़े अपराधियों की जाति के आंकड़े जारी कर दिए। इसके बाद से बिहार की राजनीति में तूफान मचा हुआ है। तेजस्वी यादव द्वारा जारी आंकड़ों में कई नाम यादव समाज से हैं। तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जाति देखकर कार्रवाई हो रही है।
बीते दिनों बिहार में ट्रांसफर ऑफ पावर हुआ। नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनें। मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को खुली छूट दे दी। इसके बाद पिछले कुछ दिनों में बिहार में एनकाउंटर की कई खबरें सुनने को मिली। अब इस पर राजनीति तो होनी ही थी, राजनीति शुरु भी हो गई।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनकाउंटर से जुड़े अपराधियों की जाति के आंकड़े जारी कर दिए। इसके बाद से बिहार की राजनीति में तूफान मचा हुआ है। तेजस्वी यादव द्वारा जारी आंकड़ों में कई नाम यादव समाज से हैं। तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जाति देखकर कार्रवाई हो रही है।
अब तक लोग यह मानते आए हैं कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती लेकिन तेजस्वी यादव ने जिस तरह से एनकाउंटर से जुड़े अपराधियों के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं, उससे कई तरह के सवाल उठने लगे हैं और चर्चाओं का बाजार गर्म है। तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर बिहार पुलिस और सीएम सम्राट चौधरी पर यह आरोप लगा दिया है कि एक खास जाति यानी कि यादवों को टारगेट कर फेक एनकाउंटर कराया जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर सवाल दागते हुए पूछा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में एनकाउंटर कब होगा ! तेजस्वी यादव का यह भी कहना है कि विकास के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाईयां हो रहीं हैं। बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और सरकार चुनिंदा अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।
तेजस्वी यादव का यह बयान एनडीए के नेताओं को जाहिर तौर पर नागवार गुजरा है। उधर से कहा गया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता प्रतिपक्ष अपराधियों की जाति खोज रहे हैं जबकि सबको पता है कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। एनकाउंटर उन्हीं अपराधियों का हो रहा है जो संगीन मामलों में शामिल होते हैं।
हालांकि इस मामले का दूसरा पक्ष यह भी सामने आया है कि जब एनकाउंटर ही हर मसले का समाधान है तो फिर कोर्ट कचहरी और बाकी न्यायिक सिस्टम का कोई काम ही नहीं बचा है।
वहीं सम्राट चौधरी सीधे तौर पर आरजेडी पर आरोप लगाते हुए यह कह रहे हैं कि वो अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि हम बिहार को सुशासन के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अब तेजस्वी यादव के बयानों को लेकर अलग अलग लोग अलग अलग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग ऐसे मामलों का उदाहरण दे रहे हैं जिसमें अपराधी किसी दूसरी जाति का है तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही और जिस अपराध में कोई यादव अपराधी संलिप्त है तो उस पर तुरंत कार्रवार्ह होती है।
इन तर्कों में कितना दम है, ये तो कोई नहीं बता सकता लेकिन यह तय है कि अगर कानून व्यवस्था सचमुच जाति देखकर कार्रवाई करेगी तो सुशासन का राज कभी नहीं आ सकता। दूसरी तरफ यह भी सवाल उठता है कि अगर बिहार में बुलडोजर और एनकाउंटर राज शुरु ही हो चुका है तो फिर आपराधिक घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं ! जाहिर तौर पर इस सवाल का जवाब सरकार को देना ही होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0