बिहार में रैपिड ट्रेन का दौर आने वाला है.....04 शहरों के लिए बनेगा कॉरिडोर, सम्राट कैबिनेट का फैसला...
बिहार में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत चार कॉरिडोर विकसित होंगे। पटना से आरा, पटना से गयाजी, पटना से बेगूसराय और पटना से मुजफ्फरपुर...इन चार रुटों पर रैपिड ट्रेन चलेगी। इस कॉरिडोर के विकसित हो जाने से राजधानी और आसपास के शहरों के बीच सफर तेज और सुगम हो जाएगा।
बिहार के लिए सकारात्मक खबर है। अब बिहार में तेज और आधुनिक परिवहन व्यवस्था का दौर आने वाला है। राजधानी पटना से चार प्रमुख शहरों के बीच रैपिड रेल चलाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। बुधवार को बिहार कैबिनेट की मीटिंग हुई जिसमें चार रुटों पर डीपीआर तैयार करने को मंजूरी दे गई है।
बिहार में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत चार कॉरिडोर विकसित होंगे। पटना से आरा, पटना से गयाजी, पटना से बेगूसराय और पटना से मुजफ्फरपुर...इन चार रुटों पर रैपिड ट्रेन चलेगी। इस कॉरिडोर के विकसित हो जाने से राजधानी और आसपास के शहरों के बीच सफर तेज और सुगम हो जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम को रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। उसी तर्ज पर बिहार में भी आधुनिक और तेज गति का परिवहन नेटवर्क बनाने की तैयारी में बिहार सरकार है।
सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट में पारित एजेंडों की जानकारी देते हुए कहा कि रैपिड रेल प्रोजेक्ट से बिहार में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा मिलेगी। इससे क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी और शहरी विकास की गति तेज होगी।
वहीं कैबिनेट बैठक में पटना एम्स के विस्तार को भी मंजूरी दे दी गई है। दानापुर के भूसौला में लगभग 26.76 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा। इस पर लगभग 348.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0