सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, नौकरी करते हुए भी सरकारी कर्मचारी दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा...

बिहार के नई सम्राट सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकारी कर्मचारियों के पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक के फैसले को बदल दिया गया है।

Apr 21, 2026 - 08:44
Apr 21, 2026 - 08:47
 0  0
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, नौकरी करते हुए भी सरकारी कर्मचारी दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा...
CM सम्राट चौधरी के फेसबुक पेज से साभार

बिहार की नई सम्राट चौधरी सरकार लगातार फैसले ले रही है। इसी क्रम में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया गया है। .6 अप्रैल को बिहार सरकार के नगर विकास विभाग की ओर से एक आदेश जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान सिर्फ एक बार ही किसी भी विभागीय अथवा प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो सकता है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारी नाराज चल रहे थें। इस आदेश को विवादित माना जा रहा था। नई सरकार ने इस आदेश को वापस ले लिया है। 

इस आदेश में कहा गया था कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी अन्य परीक्षा में नहीं बैठ सकता है। इसमें साफ तौर पर कहा गया था कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। इस आदेश की वजह से सरकारी कर्मचारियों में डर, आक्रोश और सरकार के प्रति नाराजगी साफ दिखाई पड़ रही थी। 

इस आदेश के सामने आते ही बिहार सरकार के कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरु कर दी थी। उनका कहना था कि यह फैसला तुगलकी है। इससे उनके करियर को स्टॉप लग जाएगा। उनके आगे बढ़ने की तमाम संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले को अपने संज्ञान में लिया। कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखने में हुए इस फैसले को वापस लेने का निर्देश दिया गया और अब यह फैसला वापस हो गया है। 

सम्राट सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। अब कोई भी सरकारी कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में आराम से शामिल हो सकते हैं। अगर उनमें योगयता है तो वो और बड़े और बेहतर पदों तक पहुंचने की कोशिष कर सकते हैं। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News