जो 05 मिनट स्थिर नहीं बैठ सकता, वो बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बन गया है....
बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जनसुराज की ओर से अब तक का सबसे तीखा प्रहार राज्य सरकार पर किया गया है। जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार सरकार के मंत्रियों पर जमकर हमला बोला है।
बिहार में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार राज्य के लोगों के साथ धोखा है। जिस व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया गया है वो एक धोखेबाज और सजायाफ्ता व्यक्ति है। उस पर तरह तरह के केस और आरोप है। वो व्यक्ति तरह तरह के मामलों में जेल जा चुका है और वैसे व्यक्ति को शिक्षा का मंत्रालय दे दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय एक ऐसे अस्वस्थ व्यक्ति को दे दिया गया है जिसको अपना अता पता नहीं रहता है, वो बिहार के लोगों के स्वास्थ्य का क्या ध्यान रखेगा। वो व्यक्ति 05 मिनट से ज्यादा स्थिर नहीं बैठ पातें।
बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जनसुराज की ओर से अब तक का सबसे तीखा प्रहार राज्य सरकार पर किया गया है। जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार सरकार के मंत्रियों पर जमकर हमला बोला है।
मनोज भारती ने कहा कि निशांत कुमार कुर्सी पर एक क्षण बैठ नहीं पाते हैं। जो आदमी खुद इस हालत में है, तो ये मंत्रालय किस हालत में चलाएंगे। पूरे मंत्रिमंडल पर ही उंगली उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस मंत्रिमंडल में दागियों की भरमार है। चुन चुन कर ऐसे लोगों को रखा गया है कि जो हर निर्णय, मूवमेंट और कार्यक्रम के लिए केंद्र पर निर्भर रहे।
जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह की पूरी कोशिश रही है कि बिहार को एक ऐसी सरकार दी जाए तो पूरी तरह से केंद्र के इशारे पर काम करे। यहां से पलायन न रुके, यहां पर शिक्षा का स्तर न सुधरे और यहां पर उद्योग न लगे।
वहीं राज्य सरकार के सैटेलाइट टाउनशिप प्रोग्राम पर हमला बोलते हुए मनोज भारती ने कहा कि आप ये पता कर लीजिए कि ये बनाने का कॉन्ट्रैक्ट किनको किनको मिल रहा है। ये प्रोग्राम बाहर के बिजनेसमैन को बिहार में पैसा कमाने के लिए लाया गया है। सारे के सारे गुजराती कॉन्ट्रैक्टर को लाकर बड़े बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिए जा रहे हैं। उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या बिहार में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ है ! ये सवाल जनता से ही पूछ लिया जाए।
सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सम्राट चौधरी गृह मंत्री थें तो कानून व्यवस्था की क्या हालत थी! जो गृहमंत्री होते हुए कुछ नहीं किया तो वो मुख्यमंत्री बनकर क्या करेगा ! ये सिर्फ हांकने वाले लोग है।
तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी जीत जैसा प्रदर्शन बिहार में जनसुराज क्या दोहरा सकती है, इस सवाल के जवाब में मनोज भारती ने कहा कि बिहार और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा फर्क है। अगर तमिलनाडु की सरकार भी दस दस हजार रुपये बांट देती तो फिर देखते की विजय कैसे जीत सकते थें ! यहां पर हमारी हार का सबसे प्रमुख कारण था, गैर कानूनी तरीके से चुनाव के अंतिम दिन तक लोगों के खाते में पैसे डाले गए। इसका चुनाव आयोग ने भी संज्ञान नहीं लिया।
बिहार में चुनाव के दो दिन पहले यह हवा उड़ा दिया गया कि आपने अमुक पार्टी को वोट नहीं दिया तो बिहार में जंगल राज वापस आ जाएगा। बस यही दो वजह रही कि बिहार में जनसुराज की पराजय हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0