यूट्यूब से चीटिंग करने का तरीका सीख परीक्षा देने पहुंचे युवक समेत 03 गिरफ्तार

युवक ने नकल का यह तरीका यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था। पकड़ा गया अभ्यर्थी पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरियां गांव का रहने वाला अविनाश कुमार है। शुरुआती जांच में मालूम चला कि वह चप्पल में इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को छिपा कर आया था और परीक्षा के दौरान बाहर से उत्तर हासिल करने के फिराक में था। वह अपने मकसद में कामयाब होता, इसके पहले ही वो पकड़ा गया।

Jul 29, 2026 - 21:10
Jul 29, 2026 - 21:26
 0  0
यूट्यूब से चीटिंग करने का तरीका सीख परीक्षा देने पहुंचे युवक समेत 03 गिरफ्तार

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान मोतिहारी में हाईटेक तरीके से नकल की कोशिशों का भंडाफोड़ हुआ है। एलएनडी कॉलेज में एक अभ्यर्थी चप्पल में छिपा कर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

युवक ने नकल का यह तरीका यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था। पकड़ा गया अभ्यर्थी पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरियां गांव का रहने वाला अविनाश कुमार है। शुरुआती जांच में मालूम चला कि वह चप्पल में इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को छिपा कर आया था और परीक्षा के दौरान बाहर से उत्तर हासिल करने के फिराक में था। वह अपने मकसद में कामयाब होता, इसके पहले ही वो पकड़ा गया। 

उसने यूट्यूब देखकर ही नकल करने वाला डिवाइस ऑनलाइन मंगवाया था और परीक्षा में उसे लेकर नकल करने पहुंचा था। पुलिस अब जानकारी जुटा रही है कि कैसे और किस से उसने यह डिवाइस हासिल किया। इसके पीछे और कितने लोग है, यह जानकारी हासिल करने में पुलिस जुट गई है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपनी डिवाइस लगे चप्पल को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया और वो नंगे पांव परीक्षा केंद्र में पहुंचा बाद में अपने चप्पल को पहन लिया। अधिकारियों की सतर्कता की वजह से वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। 

बता दें कि जिले में भर्ती परीक्षा के लिए 12 सेंटर बनाए गए थें। सदर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थें। एलएनडी कॉलेज में संदिग्ध गतिविधियां पाकर अभ्यर्थी की तलाशी शुरु हुई जिसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। अविनाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसी के गांव के रहने वाले अभिनव और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस अभी यह जानकारी करने में जुटी है कि इस पूरी साजिश में कौन कौन से लोग शामिल है। पूरे नेटवर्क और चीटिंग के तरीकों की जांच के साथ मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरु होगी।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News