गयाजी से बैंकॉक जाना हुआ आसान, सीएम सम्राट ने बताया....
आगामी 25 अक्टूबर से गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरु होने जा रही है। गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो का विमान सप्ताह में दो दिन यानी सोमवार और गुरुवार को उड़ान भरेगा।
अब बिहार से बैंकॉक जाना आसान होने जा रहा है। गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरु होने जा रही है। विमानन कंपनी इंडिगो ने गयाजी से बैंकॉक की अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए अपनी बुकिंग शुरु कर दी है। इससे यात्रियों के लिए विदेश यात्रा काफी सरल और सुविधानजक होने जा रही है।
आगामी 25 अक्टूबर से गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरु होने जा रही है। गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो का विमान सप्ताह में दो दिन यानी सोमवार और गुरुवार को उड़ान भरेगा।
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और टूरिज्म के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पहल बताया है। सीएम ने कहा कि ऐसे इंटरनेशनल गंतव्यों के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ होने से राज्य को वैश्विक पर्यटन, बिजनेस और निवेश के नए नए अवसरों को जोड़ने में काफी सहायता मिलेगी।
सीएम सम्राट चौधरी ने इस सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में ही बिहार की कनेक्टिविटी और समग्र विकास को नई गति मिल रही है।
इंडिगो की गयाजी से बैंकॉक विमान सेवा सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी। यह विमान गयाजी से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 50 मिनट पर यह बैंकॉक पहुंचेगी। वहीं बैंकॉक से गया की फ्लाइट सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बैंकॉक से उड़ान भरेगी और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गयाजी पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0