पूर्वोत्तर भारत से दक्षिण भारत जाना हुआ आसान, अमृत भारत का स्टॉपेज अब किशनगंज में भी
किशनगंज में स्टॉपेज होने से यहां के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। किशनगंज और आसपास के लोगों के लिए पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत का सफर आसान हो गया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर भारत के गुवाहाटी (कामाख्या ) से हैदराबाद के चारलापल्ली के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रसे को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत को जोड़ने वाली है। इस ट्रेन का स्टॉपेज बिहार के किशनगंज स्टेशन पर भी निर्धारित है। यह ट्रेन लगभग 2500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
किशनगंज में स्टॉपेज होने से यहां के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। किशनगंज और आसपास के लोगों के लिए पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत का सफर आसान हो गया है।
आपको बता दें कि यह ट्रेन असम के कामाख्या स्टेशन से हैदराबाद के चारलापल्ली स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरेगी। अमृत भारत ट्रेन को बजट ट्रेन कहा जाता है क्योंकि इसमें स्लीपर और जनरल कोच होते हैं। किफायती किराये में लंबी दूरी की यात्रा के लिए अमृत भारत ट्रेन बेहद अनुकूल मानी जाती है।
किशनगंज में इसका स्टॉपेज होने की वजह से यहां के लोगों को काफी फायदा होने वाला है। बड़ी संख्या में इस इलाके के लोग असम और दक्षिण भारत में रहते हैं और नौकरी करते हैं। ऐसे में यह रेल यहां के व्यापार, कारोबार , पर्यटन और संबंधों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
चारलापल्ली - कामाख्या ट्रेन नंबर 15673 जबकि कामाख्या- चारलापल्ली ट्रेन संख्या 15674 है।
43 स्टॉपेज, यह ट्रेन जिन स्टेशनों पर रुकेंगी उनके नाम :
चारलापल्ली, नालागोंडा, गुंटूर, विजयवाड़ा, गुडीवाड़ा, भीमावरम टाउन, तनुकु, राजमुंदरी, समालकोट, दुव्वाड़ा, पेंदुर्ती,विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड, पलासा, बेरहामपुर, बालूगांव, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक, बालासोर, खड़गपुर, अंडुल, डानकुनी, बोलपुर, शांति निकेतन, रामपुरहाट, मालदा टाउन, बारसोई, किशनगंज, अलुआबारी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचविहार, न्यू अलीपुरद्वार, गोसाईगांव हाट, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, अभयापुरी, गोलापारा टाउन, दूधनाई, चायगांव, कामाख्या
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0