लौंडा नाच के क्रम में यूपी के डांसर की गोली मारकर हत्या

बिहार के गोपालगंज जिले में यूपी से आए डांसर को कुछ युवक जबरन उठा कर ले जाना चाह रहे थें, उसने विरोध किया तो युवकों ने उसके पेट में गोली मारकर उसका मर्डर कर दिया।

Jun 20, 2026 - 09:08
Jun 19, 2026 - 20:16
 0  0
लौंडा नाच के क्रम में यूपी के डांसर की गोली मारकर हत्या
सोनू डांसर की फाइल फोटो

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनाहा के पास पटोहवा गाँव में एक शादी समारोह था। वधू पक्ष की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस परफॉर्म करने के लिए यूपी के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन गांव से सोनू गोंड डांसर के रूप में आए थें। 

डांस परफॉर्म करने के बाद कुछ युवक उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। सोनू के मना करने के बाद वो उसे जबरन उठा कर ले जाने लगें। सोनू ने विरोध किया तो गुस्से में तमतमाए युवकों ने पिस्तौल निकाला और उसके पेट में गोली मार दी। 

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तफ्तीश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

32 वर्षीय सोनू गोंड अपने परिवार के भरण पोषण के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला का रूप धारण कर डांस परफॉर्म करते थें। वो अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थें। वो अपने पीछे तीन बच्चे और एक छोटे भाई को बिलखता हुआ छोड़ गए हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News