युवाओं और छात्रों के लिए जो करना होगा करेंगे, शिक्षा मंत्री ने कहा, परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए....

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक परीक्षा का डेट जारी नहीं होता, तब तक वैकेंसी आती रहेगी। आपलोग निश्चिंत रहिए। युवाओं और छात्रों के हित में जो कुछ भी करना होगा, हमलोग करेंगे।

Aug 27, 2026 - 14:25
 0  0
युवाओं और छात्रों के लिए जो करना होगा करेंगे, शिक्षा मंत्री ने कहा, परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए....

बीपीएससी टीआरई 4 के म्यूजिक अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर पहुंच गए और देशभक्ति गीत गाने लगें। दिल दिया है जान भी देंगे...ऐ वतन तेरे लिए। अभ्यर्थियों के इस सामूहिक देशभक्ति गीत गायन को सुनकर मंत्री जी भी भावविभोर हो गए। 

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक परीक्षा का डेट जारी नहीं होता, तब तक वैकेंसी आती रहेगी। आपलोग निश्चिंत रहिए। युवाओं और छात्रों के हित में जो कुछ भी करना होगा, हमलोग करेंगे। सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है। हम सबको बुलाकर बात करते हैं और रास्ता निकालते हैं। 

मंत्री ने कहा कि आप सभी के भविष्य के लिए सरकार स्वयं चिंतित है। पढ़ाई अच्छी कैसे हो, अच्छे अच्छे टीचर स्कूलों में कैसे पहुंचे, इसके लिए हमलोग दिन रात लगे हुए हैं। यह हमलोगों की प्राथमिकता हे। आपलोग अब परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए। जहां कहीं भी वैकेंसी होगी, उसे मंगाया जाएगा। वैकेंसी और बढ़ाई जा सकती है। आपलोग आराम से जाइए, हमलोग अच्छा निर्णय करेंगे। 

 मिली सूचना के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार की सुबह सुबह जिस तरीके से अभ्यर्थी मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे, उसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News