बिहार : गर्मी बढ़ेगी पर आंधी के साथ बारिश की संभावना

बिहार का मौसम करवट ले चुका है। उमस भरी गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। अभी तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

Mar 12, 2026 - 12:11
Mar 12, 2026 - 12:38
 0  0
बिहार : गर्मी बढ़ेगी पर आंधी के साथ बारिश की संभावना
Adobe

बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है। तेजी से गर्मी की दस्तक हो रही है। बिहार के कई इलाकों में आकाश में धुंध जैसा छाया हुआ है। बुधवार की रात राजधानी पटना में हल्की बरसात हुई। 

Weather of Bihar मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में जल्द ही तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है यानी कि इस बार बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

अगले तीन - चार दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसकी वजह से तापमान धीरे धीरे बढ़ सकता है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आगामी 14 से 16 मार्च के बीच आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग ने इस दौरान आंधी और वज्रपात से सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

पूर्वी बिहार और उत्तर बिहार के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 

विगत कई दिनों से बिहार के कई इलाकों में आसमान में बादल छाया हुआ है। बादल छाने की वजह से कड़ी धूप से लोगों को राहत मिल रही है लेकिन नमी की वजह से उमस भी बरकरार है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News