कौन हैं अभिषेक जिन्हें भाजपा ने दिया टिकट, प्रशांत किशोर को चुनौती मानने से किया इंकार...

अभिषेक कुमार बंटी की तो वो विगत 26 सालों से भाजपा संगठन से जुड़ें हुए हैं। वो भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वो पटना महानगर भाजयुमो के अध्यक्ष रह चुके हैं। अभिषेक कुमार बंटी पार्टी के जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर विधानसभा उम्मीदवार तक का सफर अभिषेक ने तय किया है।

Jul 8, 2026 - 08:48
Jul 8, 2026 - 09:36
 0  0
कौन हैं अभिषेक जिन्हें भाजपा ने दिया टिकट, प्रशांत किशोर को चुनौती मानने से किया इंकार...
सांकेतिक तस्वीर

आखिकरकार भाजपा ने भी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर ही दिया। कायस्थ जाति से आने वाले अपने कार्यकर्ता अभिषेक कुमार बंटी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बांकीपुर विधानसभा सीट कायस्थ बहुल मानी जाती है, हालांकि कई लोग इस दावे को खारिज भी करते हैं। 

नाम की घोषणा होते ही भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई और उन्होंने प्रशांत किशोर को कोई चुनौती मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने टिकट देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वो प्रशांत किशोर को चुनौती नहीं मानते। 

बात करें अभिषेक कुमार बंटी की तो वो विगत 26 सालों से भाजपा संगठन से जुड़ें हुए हैं। वो भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वो पटना महानगर भाजयुमो के अध्यक्ष रह चुके हैं। अभिषेक कुमार बंटी पार्टी के जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर विधानसभा उम्मीदवार तक का सफर अभिषेक ने तय किया है। वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी करीबी माने जाते हैं। 

अभिषेक कुमार बंटी ने काफी लंबे समय से नितिन नवीन के सहयोगी की भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यक्रम हो, आंदोलन हो, सदस्यता अभियान हो, सभी में अभिषेक कुमार बंटी बढ़ चढ़ कर शामिल होते रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर जनसंपर्क कार्यक्रमों में अभिषेक कुमार बंटी की बड़ी भूमिका रही है। खास तौर पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में बंटी ने नितिन नवीन के हनुमान की भूमिका बेहद ईमानदारी के साथ निभाई है। यही वजह है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। 

आप जानकर हैरान रह जाएंगे अभिषेक ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भाजयुमो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से शुरु की है। अभिषेक के नाम का ऐलान होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता पूरी तरह से एक्टिव होकर चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश कर चुके हैं। अभिषेक के लिए बांकीपुर सीट कोई नया नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर वो लंबे समय से यहां पर काम कर रहे हैं। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News