कौन हैं सोनू राय, जिन्हें RJD ने MLC प्रत्याशी बनाया है ?
राष्ट्रीय जनता दल ने भोजपुर बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव के लिए सोनू राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
राष्ट्रीय जनता दल ने भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार MLC उपचुनाव हेतु सोनू राय को अपना प्रत्याशी ऐलान किया है। यह उपचुनाव निवर्तमान जेडीयू MLC राधाचरण साह उर्फ राधाचरण सेठ के विधायक निर्वाचित होने की वजह से हो रहा है।
सोनू राय भोजपुर इलाके के मजबूत राजद नेता और कार्यकर्ता माने जाते हैं। उनके पिता लालदास राय भी पूर्व में इसी सीट से एमएलसी निर्वाचित हो चुके हैं। सोनू आरा के मीरगंज के निवासी हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार से उनके परिवार का निकट सम्बंध है।
सोनू राय के प्रत्याशी घोषित होने से इलाके का सियासी तापमान गहरा गया है क्योंकि लाल दास राय भी इस क्षेत्र के माहिर खिलाड़ी रहे हैं। उनकी सियासी विरासत को कमतर नहीं आंका जा सकता। सोनू राय पिछला विधानसभा चुनाव राजद के टिकट पर बड़हरा से लड़ना चाहते थें लेकिन टिकट नहीं मिल सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0