बांकीपुर में भाजपा क्यों हारी, प्रत्याशी नीरज ने बताई वजह...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद से ही भाजपा के प्रत्याशी रहे नीरज कुमार मीडिया से दूर चल रहे थें लेकिन अब उन्होंने पहली बार मीडिया के सामने मुंह खोला और अपनी हार का कारण आरजेडी को बताया है।

Aug 21, 2026 - 21:45
Aug 21, 2026 - 22:26
 0  0
बांकीपुर में भाजपा क्यों हारी, प्रत्याशी नीरज ने बताई वजह...
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

बीते जुलाई महीने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट रही बांकीपुर में उपचुनाव हुआ था। इस वजह से पूरे देश की निगाह इस सीट पर थी। भाजपा, जनसुराज और राजद के बीच त्रिकोणिय संघर्ष हुआ। भाजपा अपने दशकों पुराने गढ़ में हार गई और जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत हो गई।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद से ही भाजपा के प्रत्याशी रहे नीरज कुमार मीडिया से दूर चल रहे थें लेकिन अब उन्होंने पहली बार मीडिया के सामने मुंह खोला और अपनी हार का कारण आरजेडी को बताया है।

नीरज से जब हार की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि हार की वजह क्या रहेगी ! हार की कोई वजह नहीं है। इसके पहले आरजेडी और भाजपा के बीच लड़ाई रहती थी। इस बार आरजेडी के कोर वोटर और समर्थक सब प्रशांत किशोर के खेमे में जाकर बैठ गए। आरजेडी की जमानत जब्त हो गई। 

आरजेडी पर तंज कसते हुए नीरज ने कहा कि कभी आरजेडी एक अच्छी पार्टी के रुप में गिनी जाती थी लेकिन उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और कोर वोटर्स ने अपनी ही पार्टी की जमानत जब्त करा दी। 

बता दें कि बीते तीन अगस्त को बांकीपुर उपचुनाव के लिए गिनती हुई थी। कुल 32 राउंड में गिनती हुई और जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की बंपर जीत हुई। प्रशांत किशोर को लगभग 64 हजार वोट मिलें जबकि भाजपा के नीरज कुमार को लगभग 45 हजार वोट मिले। वहीं आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिलें और उनकी जमानत जब्त हो गई। 

चुनाव नतीजों के बाद से ही नीरज सिन्हा मीडिया से दूर चल रहे थें। हार के बाद भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लगभग 18 दिनों के बाद वो मीडिया के कैमरे के सामने आए और अपनी हार का ठिकरा आरजेडी पर फोड़ दिया। भाजपा प्रत्याशी के आरोपों पर आरजेडी की ओर से क्या जवाब आता है, देखना दिलचस्प होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News