कांग्रेस ने सम्राट चौधरी को क्यों याद दिलाया उनका वो वायदा !
जमुई की घटना को लेकर देश की सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी बिहार सरकार को घेरा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मसले पर सरकार को खरी खोटी सुनाई है जबकि पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मसले को लेकर सीएम सम्राट चौधरी का पुराना वायदा याद दिलाया है।
बिहार के जमुई जिले में हुई एक लड़की के साथ हैवानियत की वारदात के बाद राज्य का सियासी पारा हाई है। सभी विपक्षी दल एक स्वर से इस घटना को लेकर राज्य की एनडीए सरकार को घेरने में जुट गए हैं। सत्ता पक्ष जाहिर तौर पर इस घटना के बाद से बैकफुट पर है।
जमुई की घटना को लेकर देश की सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी बिहार सरकार को घेरा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मसले पर सरकार को खरी खोटी सुनाई है जबकि पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मसले को लेकर सीएम सम्राट चौधरी का पुराना वायदा याद दिलाया है।
सुप्रिया श्रीनेत ने सम्राट सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार की सरकार जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है और अपने वायदे के बावजूद मुख्यमंत्री अपने पद पर अब तक बनें हुए हैं।
सीएम सम्राट चौधरी के पुराने बयान शेयर करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने याद दिलाया है कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बिहार में रात बारह बजे भी अगर किसी ने आपको छू भी दिया तो सम्राट चौधरी सुबह आपको अपना इस्तीफा दे देगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि जब डिप्टी सीएम थें सम्राट तो उन्होंने इस तरह का बयान दिया था लेकिन आज मुख्यमंत्री बनकर वो धृतराष्ट्र बन गए हैं।
राहुल गांधी ने सोमवार को इस मसले पर बिहार सरकार को घेरते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि दसवीं कक्षा की छात्रा और छात्र को बीच रास्ते में रोककर अमानवीय तरीके से प्रताड़ित और अपमानित किया गया। राहुल गांधी ने दोषियों पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0