जिसे वोट देकर जीताया, वही आज गर्दन काट रहा, पटना सिटी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ लोगों की आवाज
लोगों का कहना है कि हमलोग शुरु से भाजपा को वोट देते आए हैं। हमलोगों ने कभी उम्मीदवार का नाम नहीं देखा और उसका काम नहीं देखा। हम सिर्फ कमल निशान को देखते हैं लेकिन इसके बावजूद हमें घर से बेघर करने का काम यह सरकार कर रही है। बता दें कि 290 घरों और दुकानों को नोटिस मिलते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है।
पटना सिटी के कंगन घाट और खाजेकलां घाट के पास बसे लगभग 290 मकानों और दुकानों पर बुलडोजन चलने वाला है। सीओ ने इन निर्माणों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद इलाके का माहौल गरमाया हुआ है। स्थानीय जनता इस नोटिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो सालों में यहां पर रह रहे हैं और अब उन्हें अचानक से नोटिस देकर बेघर करने की तैयारी हो रही है।
पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इस फैसले से आहत नजर आ रहीं हैं और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं हैं। महिलाएं रोते हुए कह रहीं हैं कि हमलोग कहां जाएं ? हमारे पास रहने का कोई दूसरा इंतजाम नहीं है। हमारे घर तोड़े गए तो हम रोड पर आ जाएंगे। स्थानीय लोग अपना घर बचाने की मांग कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि हमलोग शुरु से भाजपा को वोट देते आए हैं। हमलोगों ने कभी उम्मीदवार का नाम नहीं देखा और उसका काम नहीं देखा। हम सिर्फ कमल निशान को देखते हैं लेकिन इसके बावजूद हमें घर से बेघर करने का काम यह सरकार कर रही है। बता दें कि 290 घरों और दुकानों को नोटिस मिलते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है।
जिला प्रशासन ने इसके पहले भी इस इलाके में कई कच्चे और पक्के निर्माण को हटा चुकी है। सरकार गंगा किनारे भद्रघाट से लेकर कंगन घाट तक की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना पर काम कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को सुनवाई का मौका दिया था। सीओ ने 05 अगस्त को सुबह 11 बजे सुनवाई का समय तय किया गया है। जिन लोगों को नोटिस मिली है, उन्हें अपने जमीन से जुड़े कागजात पेश करने होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0