राजमहल में बैठेंगे दुर्योधन तो दुशासन चीर हरण ही करेंगे : कांग्रेस

बिहार में बढ़ते महिला अपराध की घटनाओं पर कांग्रेस ने जोरदार प्रहार करते हुए कहा है कि जब राजमहल में बैठेंगे दुर्योधन तो दुशासन चीर हरण ही करेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि पटना क्राइम कैपिटल ऑफ बिहार बन गया है।

Sep 24, 2026 - 21:37
Sep 24, 2026 - 21:45
 0  0
राजमहल में बैठेंगे दुर्योधन तो दुशासन चीर हरण ही करेंगे : कांग्रेस

बिहार के जमुई और समस्तीपुर जिले में बीते दिन लड़कियों के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी की घटना पर कांग्रेस ने बिहार सरकार को जमकर घेरा है और सरकार के दावों पर कई सवाल खड़े किए हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पटना को क्राइम कैपिटल ऑफ बिहार बताया है।

असित नाथ तिवारी ने कहा कि यह बात सिर्फ जमुई तक सीमित नहीं है बल्कि मुजफ्फरपुर जा रही एक छात्रा ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो उसे चाकू से गोद दिया गया। 

उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर के SKMCH से एक लड़की को अगवा कर लिया गया। समस्तीपुर में राह चलती युवती के साथ घिनौनी वारदात हो रही है। जब राजमहल में दुर्योधन बैठेंगे तो चौक चौराहों पर दुशासन चीर हरण ही करेंगे। 

वहीं राजधानी पटना में हो रही आपराधिक घटनाओं पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पटना क्राइम कैपिटल ऑफ बिहार बन गया है। यहां दिनदहाड़े हर रोज हत्याएं हो रही हैं। राजधानी में हर दिन दो हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री बस लंबी लंबी फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिदिन औसतन 13 हत्या हो रही है। सभी घटनाएं दिनदहाड़े हो रही है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि पूर्व पार्षद को गोली मारने के लिए बीती रात अपराधी पैदल आते हैं। अपराधी पेट्रोल डीजल पर भी खर्च नहीं करते हैं बल्कि टहलते हुए आते हैं। उन्हें पता है कि घूमते फिरते आओ, गोली मार दो और चले जाओ। यहां कोई कुछ बोलने वाला नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News