Bihar Police : जून में 22 हजार नए सिपाही, जुलाई में 5400 ASI होंगे शामिल...
बिहार पुलिस की ताकत बढ़ने वाली है। जून के महीने में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रशिक्षित 22 हजार नए सिपाही मिल जाएंगे। वहीं 5400 नए ASI भी बिहार पुलिस का हिस्सा बनेंगे जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में व्यापक सुधार होने की संभावना है।
जून के महीने में बिहार पुलिस की कार्यक्षमता में जबरदस्त बदलाव के संकेत है। बिहार पुलिस के दस्ते में 22 हजार नए सिपाही मिलने से विधि व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद है। ये सभी नए सिपाही भारतीय न्याय संहिता ( BNS) के तहत प्रशिक्षित हैं। इससे डायल 112 की क्षमता में भी वृद्धि होगी।
बीते 09 महीने से इन सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है जो इसी महीने में पूरी हो जाएगी। जून में इन सभी का पासिंग आउट परेड होगा। इन सभी ट्रेंड सिपाहियों की सेवा जून महीने के आखिरी सप्ताह तक संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षकों को सौंप दी जाएगी।
वहीं एक अन्य सूचना के अनुसार जुलाई माह में बिहार पुलिस को नए ASI यानी सहायक अवर निरीक्षक मिल जाने की भी संभावना है। सिपाही से प्रमोशन परीक्षा पास हो जाने के इन्हें ASI के रूप में सेवा में ले लिया जाएगा।
मालूम हो कि पिछले साल जुलाई माह में 22 हजार से ज्यादा सिपाहियों की ट्रेनिंग की शुरुआत 54 सेंटर्स पर हुई थी। इन्हें 270 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान होली, दुर्गा पूजा जैसे पर्व त्योहारों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0