सम्राट सरकार से मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं, डिप्टी सीएम ने दिलाया भरोसा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य के मुसलमानों को नई सरकार से डरने की कोई जरूरत नहीं है। जैसी सुरक्षा नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान थी, वैसी ही स्थिति मौजूदा सरकार के दौरान भी होगी।

May 4, 2026 - 13:00
May 4, 2026 - 13:06
 0  0
सम्राट सरकार से मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं, डिप्टी सीएम ने दिलाया भरोसा
Vijay Kr Chaudhary Deputy CM Facebook Page से साभार

बिहार की राजनीति में नई सरकार बनने के बाद पहली बार मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा को लेकर नए डिप्टी सीएम का बयान सामने आया है। जनता दल यूनाइटेड के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार की नई सरकार में मुस्लिम समुदाय के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। 

डिप्टी सीएम ने मुसलमानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नई सरकार में किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। पहले आप लोग जिस तरह से नीतीश कुमार की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते थें, ठीक उसी तरह वर्तमान सरकार में भी आपकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज भले ही सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन सरकार की दशा दिशा और सोच पूरी तरह से नीतीश कुमार द्वारा तय किए गए रास्ते पर चलेगी और चल रही है। 

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर न पहले कोई समझौत किया गया था और ना आगे किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार में मुस्लिम समाज के लिए जितना काम नीतीश कुमार की सरकार में किया गया था, उतनी पहले कभी नहीं हुई थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News