बंगाल में भाजपा की जीत पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर जनता का पूर्ण समर्थन बताया है।

May 5, 2026 - 11:19
May 5, 2026 - 11:21
 0  0
बंगाल में भाजपा की जीत पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
नीतीश कुमार के फेसबुक पेज से साभार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कर इतिहास बना दिया है। इस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय दिया है। 

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल, आसाम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह जनादेश पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। 

नीतीश कुमार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की है और जनता ने उनके नेतृत्व पर मुहर लगाई है। वहीं एक दूसरे पोस्ट में नीतीश कुमार ने केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में TVK के की जीत पर कहा है कि इन राज्यों में जीते हुए दलों को हार्दिक बधाई।

नीतीश कुमार ने कहा है कि आशा है कि नई सरकारें जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News