बिहार सरकार की बड़ी पहल, जन शिकायत पोर्टल की निगरानी के लिए 09 अफसरों की तैनाती, विशेष सेल का गठन
राजस्व सेवा के 09 अधिकारियों की ड्यूटी जन शिकायत पोर्टल की निगरानी एवं समाधान हेतु लगाई गई है।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जन शिकायत पोर्टल की मॉनिटरिंग के लिए स्पेशल सेल का गठन किया है। इस सेल में राजस्व सेवा के 09 अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमारे लिए जनता सबसे बड़ी है। आम लोगों की परेशानियों के निवारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बता दें कि 08 मई 2025 से विभाग का जन शिकायत पोर्टल एक्टिव है। इस पोर्टल के जरिए शिकायतों का समाधान एवं निष्पादन किया जाता था लेंकिन इससे संबंद्ध कई अधिकारियों के दूसरे विभागों में जाने अथवा पदस्थापन होने की वजह से इसका काम लगातार प्रभावित हो रहा था।
जिन अधिकारियों को जन शिकायत पोर्टल की जिम्मेदारी दी गई है उनमें कमल नयन कश्यप, अनुजा सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, मो एजाज आलम, संतोष कुमार चौधरी, सक्षम सिंह, पंकज कुमार झा, विजय कुमार राय, धीरज कुमार का नाम शामिल है।
सेल के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो विभाग के आईटी प्रबंधन से पासवर्ड लेकर सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें। उप सचिव डॉ सुनील कुमार को इसकी मॉनिटरिंग के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0