गया जंक्शन पर 15 दिन का मेगा ब्लॉक, आपकी ट्रेन का क्या होगा, रेलवे का बड़ा अपडेट

गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म 1बी पर 13 जुलाई तक 15 दिनों का मेगा ब्लॉक शुरु हुआ है। राहत की बात यह है कि आपकी ट्रेन रद्द तो नहीं होगी लेकिन कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

Jun 30, 2026 - 11:20
Jun 30, 2026 - 11:21
 0  0
गया जंक्शन पर 15 दिन का मेगा ब्लॉक, आपकी ट्रेन का क्या होगा, रेलवे का बड़ा अपडेट
सांकेतिक तस्वीर गूगल से साभार

बिहार के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 बी पर 15 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक शुरु हुआ है। गयाजी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण एवं मेंटनेंस कार्यों को निर्बाध रुप से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

यह मेगा ब्लॉक 13 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान रेलवे परिचालन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ ट्रेनों का समय में परिवर्तन होगा। इस मेगा ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म पर तकनीकी एवं संरचनात्मक कार्य पूरे होंगे। इससे आने वाले समय में रेल परिचालन पहले से ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और सुचारु होंगे। 

रेलवे से जुड़े अधिकारियों के अनुसार गयाजी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1बी पर जरुरी निर्माण एवं मेंटनेंस कार्य काफी वक्त से प्रस्तावित थें। इन्हें पूरा करना भी जरुरी होता जा रहा था। ऐसे में 15 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक का डिसीजन लिया गया। काम पूरा हो जाने के बाद यात्रियों के लिए रेल सुविधा और बेहतर होंगी तथा रेल यात्र और अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

वहीं रेलवे प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि इस दौरान कोई भी ट्रेन रद्द नहीं होगा बलिक सभी निर्धारित ट्रेनों का अपने निर्धारित मार्ग पर आवागमन होता रहेगा। हालांकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। 

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो इस दौरान अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी जरुर हासिल कर लें। बदले हुए समय की जानकारी के लिए अपने स्टेशन के पूछताछ कार्यालय, रेलवे हेल्पलाइन की मदद लें। बदले हुए समय की जानकारी रेलवे की नियमित घोषणाओं के जरिए भी उपलब्ध कराई जा रही है। 

रेलवे ने इसके लिए पूछताछ काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी है ताकी यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News