कांग्रेस सांसद ने पार्टी के अंदर बगावत की आशंका जताई !

कटिहार से कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।

Apr 26, 2026 - 10:54
 0  0
कांग्रेस सांसद ने पार्टी के अंदर बगावत की आशंका जताई !
सांसद तारिक अनवर के फेसबुक पेज से साभार

Bihar Politics उधर आम आदमी पार्टी के 10 में से 07 राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में चले गए तो इधर बिहार कांग्रेस में भी टूट की आशंका गहराने लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की कटिहार सीट से लोकसभा सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

संभावना जताई जा रही है कि बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। कांग्रेस के विधान पार्षद समीर कुमार सिंह की सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को बल मिला है। Bihar Congress के कुछ छोटे बड़े नेताओं की सीएम से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। 

इन्हीं सब मुद्दों पर सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। वहीं कटिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफे पर सांसद ने कहा कि ये पार्टी का आंतरिक मामला है। हमने अपने स्तर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखित रूप से सारे मामले से अवगत करा दिया है।

तारिक अनवर ने कहा कि यह बात सही है कि बिहार कांग्रेस के अंदर सब कुछ सही नहीं चल रहा है। राज्य में दिन प्रतिदिन कांग्रेस का संगठन कमज़ोर होता जा रहा है। यह बेहद दुखद है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और AICC ( अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि अभी सभी लोग पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। सांसद ने उम्मीद जताई है कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर निर्णय लेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News